मोदी लहर से अपना बूथ नहीं बचा पाए कांग्रेसी, सीएम गहलोत के बूथ पर 300 वोटों से पिछड़ी कांग्रेस

राजस्थान की सभी 25 सीटों पर इस बार भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। प्रदेश में मोदी की लहर इतनी तेज चली कि स्वयं सूबे के मुखिया अशोक गहलोत भी अपना किला नहीं बचा पाए। गहलोत ने जहां बचपन गुजारा, जहां राजनीति सीखी और पहली बार वोट दिया उसी पोलिंग बूथ पर कांग्रेस 300 वोटों से पिछड़ गई।
जोधपुर लोकसभा सीट पर इसबार कांग्रेस ने गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को टिकट दिया। दावा किया जा रहा था कि सीएम के पुत्र होने के नाते जनता कांग्रेस के पंजे पर वोट देकर वैभव को संसद पहुंचाएगी पर जनता ने उनका साथ न देकर भाजपा को चुना।
कुछ महीने हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने राज्य की सत्ता भाजपा से हथिया ली थी। सीएम गहलोत ने जिस बूथ पर वोट डाला था वहां से कांग्रेस 150 वोट से बढ़त बनाई थी। पर इस बार गहलोत के साथ लाइन में लगकर वोट देने वालों ने ही उनकों अंगुठा दिखा दिया।
प्रदेश की 25 सीटों पर खड़े कांग्रेस प्रत्याशियों में केवल दो ही ऐसे रहे जो अपने बूथ से बढ़त बनाने में कामयाब रहे बाकी मोदी लहर के आगे सब पीछे रह गए। सिकराय में ममता भूपेश और धौलपुर-करौली लोकसभा के सपोटरा में रमेश मीणा ही थे जिन्होंने अपने क्षेत्र में कांग्रेस को बढ़त दिलाने में कामयाब रहे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS