मौसम की जानकारी : राजस्थान में तापमान में गिरावट की वजह से ठंड बढ़ी, 10 डिग्री पहुंचा पारा

मौसम की जानकारी :  राजस्थान में तापमान में गिरावट की वजह से ठंड बढ़ी, 10 डिग्री पहुंचा पारा
X
पारा में गिरावट आने से कड़ाके की ठंड का आगाज शुरु हो गया है। रविवार रात को 7 शहरों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।

मौसम की जानकारी : राजस्थान में तापमान में गिरावट की वजह से कड़ाके की ठंड का आगाज शुरु हो गया है। सर्दी का सबसे अधिक असर रात को दिखाई दे रहा है। रविवार रात को 7 शहरों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। दिन में भी हल्की ठंडी हवा चली। वहीं फतेहपुर में रात का पारा 4.0 डिग्री रहा। यह इस सीजन में राज्य में सबसे कम तापमान है।

जयपुर में भी 24 घंटे में रात का पारा 2 डिग्री गिरकर 12 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। यह जयपुर में इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। दिन का पारा 26.3 डिग्री रहा लेकिन हवाएं चलने से ठंड में कोई बदलाव नहीं हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरा और ठंड बढ़ने की संभावना है।। कुछ स्थानों पर न्यूनतम पारा गिर सकता है। जयपुर में अगले 2-3 दिन बदलाव की संभावना नहीं है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story