Mausam Ki Jankari : राजस्थान में मौसम के मिजाज बदले, अगले 48 घंटोें में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

Mausam Ki Jankari : राजस्थान में मौसम के मिजाज पूरी तरह से बदले हुए है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज बारिश के आसार बने हुए है। सुबह से ही बादल छाए हुए है। कई जगहों पर सुबह के समय घना कोहरा भी देखने को मिला। मौसम विभाग की मानें तो आज शाम तक प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले दो दिन मौसम बिगड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी है। सोमवार रात की बात करें तो यहां कोटा, बाड़मेर, जैसलमेर, फलौदी तथा बीकानेर का तापमान 10 डिग्री से अधिक रहा।
मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वी राजस्थान के सीकर, झुंझुनूं, अलवर और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू व नागौर में अगले 48 घंटों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। राजस्थान के कोटा जिले की बात करें तो यहां आज सुबह 11 बजे 22 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। यहां आज न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री रहने की संभावना है। आज यहां का मौसम साफ बना रहेगा। कई जगहों पर अच्छी धूप देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार 29 से 01 फरवरी तक मौसम साफ बना रहेगा। जयपुर, बूंदी, उदयपुर सीकर, झुंझुनू, अलवर बीकानेर, कोटा, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर को लेकर भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान के जैसलमेर जिले की बात करेें तो यहां सुबह 11 बजे 15 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। जिले में सुबह से ही मौसम साफ बना हुआ है। तापमान की बात करें तो यहां आज न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री रहने की संभावना है। जिले में कई जगह सुबह के समय कोहरा भी देखने को मिला।
राजस्थान के जैसलमेर जिले में अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल
तारीक | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | मौसम का हाल |
29 जनवरी | 12.0 | 22.0 | सुबह के समय कोहरा |
30 जनवरी | 10.0 | 22.0 | आसमान साफ |
31 जनवरी | 9.0 | 23.0 | आसमान साफ |
01 फरवरी | 9.0 | 23.0 | मौसम साफ |
02 फरवरी | 10.0 | 24.0 | बादल छाए रहेेंगे |
03 प | 9.0 | 24.0 | बादल छाए रहेंगे। |
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS