Mausam Ki Jankari: प्रदेश के इन जिलों में तेज आंधी के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Mausam Ki Jankari: प्रदेश के इन जिलों में तेज आंधी के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
X
Mausam Ki Jankari: राजस्थान (Rajasthan) में मौसम एक बार फिर बिगड़ता नजर आ रहा है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने इन जिलों में तेज आंधी का अलर्ट जारी किया।

Mausam Ki Jankari: राजस्थान (Rajasthan) में एक बार फिर से मौसम के हालात बिगड़ने वाला हैं। प्रदेश के कई जिलों में कुछ दिनों पहले ही बारिश (Rain) के साथ ओले भी पड़े थे। साथ ही अन्य जिलों में तेज आंधी चली थी। इसके चलते कई किसानों के खेतों में लगे फसल पूरी तरह से जमीन पर लेट गई थी।

मौसम विभाग (Meteorological Department) ने मंगलवार को फिर से अलर्ट जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते हवाओं का रुख बदल रहा है। इसके कारण जैसलमेर, बीकानेर, बाडमेर, जोधपुर जिलों में मंगलवार को तेज आंधी चल सकती है।

इसके अलावा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना बन सकती है। मौसम (Weather News) में बदलाव के चलते आने वाले चार दिनों तक बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में 15 और 16 अप्रैल को मौसम सामान्य रहेगा। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर 17 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है। राज्य में दिन और रात का तापमान बढ़ता जा रहा है।

बीती रात सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान माउंटआबू में 19.6 डिग्री और राजधानी जयपुर में 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा श्रीगंगानगर में तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



Tags

Next Story