मौसम की जानकारी: राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला, धूप से लोगों को मिली राहत

मौसम की जानकारी (mausam ki jankari ):राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। आज राज्य के लोगों को ठंड से थोडी राहत मिली है। बुधवार शाम प्रदेश में कहीं-कहीं शीतलहरों का प्रकोप दिखा। गुरुवार की बात करें तो आज सुबह प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिली। सुबह 9 बजे की बात करें तो प्रदेश में अच्छी घूप दिखने को मिली। घूप के साथ लोगों को ठंडी हवा भी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों में मौसम ठीक होने के आसार है। लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिल सकती है। राजस्थान के बूंदी जिले की बात करें तो यहां आज सुबह से ही मौसम साफ नजर आ रहा है। यहां के मौसम की बात करें तो सुबह 9 बजे 13 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सुबह के समय अच्छी घूप खिली है। मौसम विभाग के अनुसार 24 से 27 जनवरी के बीच मौसम साफ रहेगा। इन दिनों अच्छी घूप निकलने की उम्मीद है। चुरू जिले की बात करें तो यहां सुबह 9 बजे यहां तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया।
चूरू में अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल
तारीक | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | मौसम का हाल |
24 जनवरी | 5.0 | 20.0 | मौसम साफ |
25 जनवरी | 5.0 | 21.0 | मौसम साफ |
26 जनवरी | 6.0 | 21.0 | मौसम साफ |
27 जनवरी | 7.0 | 22.0 | बादल छाए रहेंगे |
28 जनवरी | 7.0 | 22.0 | बादल छाए रहेंगे |
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS