राजस्थान के शिक्षा मंत्री बोलेः स्वतंत्रता आंदोलन में वीर सावरकर का नहीं था कोई योगदान, किताबों में किया गया महिमामंडन

राजस्थान के शिक्षा मंत्री जीएस डोटासरा ने कहा कि वीर सावरकर जैसे लोग जिनका स्वतंत्रता आंदोलन में कोई योगदान नहीं था, उन्हें पुस्तकों में महिमामंडित किया गया। जब हमारी सरकार सत्ता में आई, समिति का गठन किया गया था, जिसने चीजों का विश्लेषण किया और अब जो कुछ भी किताबों में है, वह ठोस सबूतों पर आधारित है।
Rajasthan Education Min, GS Dotasara: People like Veer Savarkar who didn't have any contribution to independence movement were glorified in books, when our govt came to power, committee was formed that analysed things&now whatever is in books, it's based on solid evidence. pic.twitter.com/aOSuruzx9I
— ANI (@ANI) May 13, 2019
बता दें कि राजस्थान सरकार ने माध्यमिक शिक्षा के सिलेबस की किताबों मे बदलाव कर दिया है। नई किताबों में सावरकर के चैप्टर में बदलाव किया गया है, जिसमें उन्हें वीर और क्रांतिकारी के स्थान पर अंग्रेजों से दया मांगने वाला बताया गया है।
इससे पहले सत्ता में आने पर भाजपा ने सिलेबस में बदलाव किया था और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का चैप्टर हटा दिया था। इसके साथ ही सावरकर को सिलेबस में शामिल करते हुए उन्हें महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता संग्राम का योद्धा बताया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS