राजस्थान निकाय चुनाव 2019 : कांग्रेस ने 961 सीटों पर जीत हासिल कर लहराया परचम, भाजपा ने 737 सीटों पर कब्जा किया

राजस्थान में 49 नगर निकायों में 2,000 से अधिक पार्षदों के लिए हुए चुनाव के परिणाम जारी हो गए हैं। राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से दोपहर बाद सभी निकायों के चुनाव परिणाम जारी कर दिए गए। राजस्थान निकाय चुनाव 2019 में कांग्रेस ने 961 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि भाजपा ने 737 सीटों पर कब्जा किया है। निर्दलीय उम्मीदवार 386 सीटों पर विजयी हुए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उम्मीद और अपेक्षा के अनुकूल ही निकाय चुनाव में परिणाम आते दिख रहे है.। मैं जनता को कहना चाहूंगा कि आप निश्चिंत रहें। हम लोग काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
7942 प्रत्याशी मैदान में थे
राजस्थान में कुल 49 निकायों में पार्षद पद के चुनाव हुए। इनमें तीन नगर निगम, 18 नगर परिषद और 28 नगरपालिका शामिल हैं। इनके 2105 वार्डों में 14 में निर्विरोध प्रतिनिधि चुने गए हैं। जबकि 2081 वार्ड में 7942 उम्मीदवारों के परिणाम जारी हुए हैं।
27 नवंबर महापौर के चुनाव
पार्षद चुने जाने के बाद तय कार्यक्रम के अनुसार नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 26 नवंबर और उपाध्यक्ष पद के लिए 27 नवंबर को करवाया जाएगा। इस दिन दोपहर 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक यदि जरूरी हुआ तो मतदान निर्वाचित सदस्यों द्वारा किया जाएगा। मतदान की समय सीमा समाप्त होते ही मतगणना शुरू हो जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS