ट्रॉली और बोलेरो की टक्कर में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत, कई घायल

राजस्थान के जोधपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। जहां शनिवार सुबह ट्रॉली और बोलेरो की टक्कर ने एक ही परिवार के 11 लोगों को अपने चपेट में ले लिया। जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में एक नवविवाहित जोड़े की भी मौके पर मौत हो गई।
इस नई जोड़ी के साथ पूरा परिवार बालोतरा से रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे थे कि अचानक शनिवार सुबह यह दर्दनाक हादसा हो गया। यह घटना जोधपुर जिले के शेरगढ़ क्षेत्र की है। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
वहीं घायलों को जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि इस घटना में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक नवविवाहित जोड़े भी शामिल थे। मृतकों में 4 पुरुष, 6 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।
हादसा शनिवार सुबह 9 बजे मेगा हाइवे पर सोइंतरा में गंवारिया होटल के पास हुआ। ट्रॉली और बोलेरो की टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो ट्रॉली के नीचे दब गई। शेरगढ़ पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रॉली को हटाया। जब तक बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला, तब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS