कांग्रेस एक साल पूरे होने पर मना रही जश्न, वसुधंरा राजे ने ट्वीट कर साधा निशाना, गिनवाई कमियां

कांग्रेस एक साल पूरे होने पर मना रही जश्न, वसुधंरा राजे ने ट्वीट कर साधा निशाना, गिनवाई कमियां
X
राजस्थान मेंं काग्रेंस सरकार के 1 साल पूरे होने पर सालगिरह का जश्न मनाया जा रहा है। जहां एक तरफ गहलोत सरकार लोगों के बीच अपनी उपलब्धियां और कामकाज की तारीफ कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष पार्टी उनकी नाकामियां गिना कर हल्ला बोल रही है।
  • कांग्रेस सरकार आज अपना एक वर्ष पूर्ण होने का कथित जश्न मना रही है।
  • कांग्रेस सरकार भले ही विकास के झूठे दावे कर खुद की पीठ थपथपा रही हो।

आज काग्रेंस सरकार का 1 साल पूरे होने पर सालगिरह का जश्न मना रही है। जहां एक तरफ गहलोत सरकार लोगों के बीच अपनी उपलब्धियां और कामकाज की तारीफ कर रही है तो दुसरी तरफ विपक्ष पार्टी उनकी नाकामियां गिना कर हल्ला बोल किया हुआ है। वहीं विपक्ष पार्टी का कहना है कि कांग्रेस सरकार के एक साल पूरे होने पर वे आरोप पत्र जारी कर सरकार की नाकामियां बताएंगे।

दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार को घेरते हुए ट्वीट कर बताया कि कांग्रेस सरकार आज अपना एक वर्ष पूर्ण होने का कथित जश्न मना रही है। लेकिन यह जश्न सुशासन का नहीं बल्कि हर मोर्चे पर विफल कांग्रेस सरकार के कुशासन का जश्न है। जिनके लगभग सारे वादे आज प्रदेश की जनता के साथ छलावा ही साबित हुए हैं।

राजस्थान में किसान, युवा, महिलाएं, व्यापारी तथा कर्मचारी सहित हर वर्ग पिछले एक वर्ष में फैली अराजकता से व्यथित है। क्योंकि बिजली, पानी, शिक्षा और सड़क जैसी सुविधाओं के लिए भी लोग खासा परेशान हैं तथा अपराध ने सीमाएं लांघ दी हैं।

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में राजस्थान की जनता इसलिए भी बेहद निराश है क्योंकि उनसे ना सिर्फ उनका बढ़ता हुआ व विकसित राजस्थान छीन लिया गया है। बल्कि एक सुनहरे कल का सपना व नये राजस्थान का लक्ष्य भी कोसों दूर चला गया है।

कांग्रेस सरकार भले ही विकास के झूठे दावे कर खुद की पीठ थपथपा रही हो। लेकिन सच्चाई यही है कि इस सरकार ने प्रदेश में विकास की रफ्तार को रोकने के साथ-साथ लोगों को मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित कर दिया है तथा हर कोई खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story