अजमेर में फांसी लगाकर मजदूर ने की खुदकुशी, आर्थिक तंगी से चल रहा था परेशान

लॉकडाउन के बीच एक मजदूर बेबस होकर अपनी ही जिंदगी का गला घोंट दिया। राजस्थान के अजमेर में एक मजदूर ने फांसी लगाकर खुदकुशी (Suicide by Hanging) कर ली। यह घटना पंचशील इलाके की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक सांवरा अरांई रेगर मोहल्ले का रहने वाला था, लेकिन वह तीन साल से अजमेर के पंचशील नगर इलाके के एक किराए मकान में रह रहा था।
मृतक के साथ उनकी मां और पत्नी साथ रहती थी। पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी पहले ही घर छोड़कर जा चुकी थी। इधर, लॉकडाउन होने से पहले उनकी मां अपने गांव अरांई चली गई थी। जबकि मृतक लॉकडाउन के चलते अपने किराए मकान में फंसा रह गया था।
Also Read- राजस्थान में 55 नए पॉजिटिव केस, अब तक 125 संक्रमित मरीजों की मौत
लॉकडाउन के दौरान सारे कामकाज बंद पड़ गए थे। इसके चलते काफी दिनों से आर्थिक तंगी (Cash Strapped) से परेशान चल रहा था। मृतक का एक तरफ अकेलापन और दूसरी तरफ आर्थिक तंगी अंदर ही अंदर उसे तोड़ती जा रही थी।
बुधवार की रात अचानक, मृतक ने अपने किराए के घर की छत के पाइप में कपड़े से फंदा बांधकर फांसी लगा ली। गुरुवार सुबह मकान मालिक ने उसे काफी आवाज लगाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। काफी देर हो जाने के बाद छत की झीरी में अंदर देखा तो सांवरा का शव लटक रहा था।
पुलिस ने कहा कि परिजनों से पूछताछ में पता चला कि मृतक की पत्नी के जाने के बाद वह काफी परेशान चल रहा था। इस बीच लॉकडाउन में कामकाज बंद होने के चलते और ज्यादा टेंशन में जी रहा था। मामले को देखने के बाद किसी की हत्या करने की साजिश नहीं लग रही है। हालांकि फिर भी हमारी पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS