94 वर्षीय भगवानी देवी बनी प्रेरणा का स्रोत, वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लहराया भारत का परचम

भारत की भगवानी देवी ने 94 साल की उम्र में गोल्ड मेडल (Won Gold Medal) जीतकर वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में इतिहास रच दिया। आमूमन जिंदगी के जिस उम्र में लोग ठीक से चल-फिर नहीं पाते हैं। उस उम्र में भगवानी देवी देवी ने कमाल कर दिया है। भगवानी देवी ने फिनलैंड के टाम्परे में 100 मीटर स्प्रिंट इवेंट में महज 24.74 सेकेंड में दौड़ लगाई। जहां उन्होंने वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Masters Athletics Championships) में गोल्ड और दो ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।
भगवानी देवी ने दिल्ली राज्य एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भी पदक जीते
इसके आलावा आपको बता दें कि भगवानी देवी ने शॉटपुट स्पर्धा (गोला फेंक) में भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया हैं। मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय मास्टर्स में पदक जीतने से पहले भगवानी देवी ने दिल्ली राज्य एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 100 मीटर दौड़, शॉटपुट और भाला फेंक में तीन स्वर्ण पदक जीते थे। इस बीच इस मामले को लेकर खेल मंत्रालय ने ट्वीट कर भगवान देवी को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी।
मंत्रालय ने कहा
India's 94-year-old #BhagwaniDevi Ji has yet again proved that age is no bar!
— Dept of Sports MYAS (@IndiaSports) July 11, 2022
She won a GOLD medal at the #WorldMastersAthleticsChampionships in Tampere in the 100m sprint event with a timing of 24.74 seconds.🥇She also bagged a BRONZE in Shot put.
Truly commendable effort!👏 pic.twitter.com/Qa1tI4a8zS
मंत्रालय ने ट्वीट कर लिखा कि 'भारत की 94 वर्षीय भगवान देवी जी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उम्र कोई बाधा नहीं है! उन्होंने टाम्परे में #WorldMastersAthleticsChampionships में 100 मीटर स्प्रिंट स्पर्धा में 24.74 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने शॉट पुट में एक कांस्य भी जीता।''
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS