कोहली को शादी के लिए प्रपोज करने वाली यह लड़की अब है सचिन के बेटे की गर्लफ्रेंड!

कोहली को शादी के लिए प्रपोज करने वाली यह लड़की अब है सचिन के बेटे की गर्लफ्रेंड!
X
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर फिलहाल अपने पिता के नक़्शेकदम पर चलते हुए क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर फिलहाल अपने पिता के नक़्शेकदम पर चलते हुए क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन आज हम अर्जुन तेंदुलकर के खेल की नहीं बल्कि अफेयर की बात कर रहे हैं।

इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल व्याट सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की बहुत अच्छी दोस्त हैं। बता दें कि यह वही महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होंने कुछ साल पहले विराट कोहली को सार्वजनिक तौर पर शादी के लिए प्रोपोज किया था।

इसे भी पढ़े: IND vs SA: जब पंड्या ने भुवनेश्वर से पूछा, 'एक दूं क्या', देखें VIDEO

हालांकि डेनियल अर्जुन से उम्र में काफी बड़ी हैं, लेकिन फिर भी दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। डेनियल ने अर्जुन के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था- मेरे दोस्त को लॉर्ड्स के मैदान पर खेलते देख अच्छा लगा। वह बहुत तेज जा रहे हैं। मिनी सचिन।

बताते चले कि अर्जुन और डेनियल की पहली बार मुलाकात एक मैच के दौरान हुई थी जब सचिन अपने बेटे के साथ आए थे। इसके बाद डेनियल ने क्रिकेट के भगवान सचिन और उनके बेटे अर्जुन के साथ एक तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी।

अर्जुन तेंदुलकर कई वर्षों तक इंग्लैंड में क्रिकेट की ट्रेनिंग ली हैं। डेनियल ने 2014 में विराट कोहली की बल्लेबाजी से प्रभावित होकर ट्विटर पर लिखा था-विराट कोहली, मुझे शादी कर लो। बता दें कि डेनियल इंग्लैंड की ओर से खेलते हुए 33 वनडे मैचों में 25 और 56 टी-20 मैचों में 46 विकेट ले चुकी हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story