Asia Cup 2022: फाइनल में मिस्ट्री गर्ल ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, फैंस बोले- इसी की वजह से पूरा मैच देखा

Asia Cup 2022: फाइनल में मिस्ट्री गर्ल ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, फैंस बोले- इसी की वजह से पूरा मैच देखा
X
एशिया कप 2022 के फाइनल मुकाबलें में एक मिस्ट्री गर्ल को देखा गया। इस मिस्ट्री गर्ल का रिऐक्शन इतना क्यूट था कि सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो क्लिप जमकर शेयर की जा रही है।

एशिया कप 2022 में भारतीय टीम (Indian team) का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं कर पाई। इस वजह से भारतीय फैंस काफी निराश (Indian fans) थे और टूर्नामेंट के आखिरी मुकाबले में भारतीयों की रुचि बेहद कम थी। इसके बावजूद भारतीय फैंस ने यह मैच देखा और श्रीलंकाई टीम ने अपने खेल से सभी का दिल जीत लिया(Sri Lankan)। अब इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक मिस्ट्री गर्ल नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही फैंस ने लिखा है कि उन्होंने पूरा फाइनल मैच इसी वजह से देख लिया (final match)।

महिला फैन का रिऐक्शन इतना

दरअसल जिस समय की यह क्लिप है, उस समय श्रीलंकाई पारी चल रही (Sri Lankan innings)थी और श्रीलंका का स्कोर 40 रनों पर तीन विकेट था। इस महिला फैन का रिऐक्शन इतना क्यूट था कि सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो क्लिप जमकर शेयर की जा रही है। हालांकि, यह लड़की कौन है, इस बारे में जानकारी नहीं मिली है। इसके अलावा एशिया कप के मैचों में उर्वशी रौतेला भी स्टेडियम में पहुंची थीं और ग्लैमर का तड़का लगाया था। नसीम शाह के(Naseem Shah) साथ उनका एक वीडियो भी फैंस ने एडिट करके वायरल कर दिया था। अब यह मिस्ट्री गर्ल भी वायरल हो रही (going viral)है।

श्रीलंका ने की जबदस्त वापसी

मैच की बात करें तो श्रीलंका ने जबर्दस्त वापसी की और पाकिस्तान की बैंड बजा डाली। श्रीलंका ने 58 रनों तक पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद वनिंदु हसरंगा और भानुका राजपक्षे ने मिलकर टीम को वापसी दिलाई। श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 170 रन बनाए, जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 20 ओवर में 147 रनों पर ऑलआउट हो गई। वनिंदु हसरंगा को (Vanindu Hasaranga) मैन ऑफ द सीरीज, जबकि भानुका (Bhanuka)को मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

Tags

Next Story