MS Dhoni: भारतीय टीम को फिर विश्व कप दिलाएंगे धोनी, BCCI जल्द दे सकता है बड़ी जिम्मेदारी

MS Dhoni: भारतीय टीम को फिर विश्व कप दिलाएंगे धोनी, BCCI जल्द दे सकता है बड़ी जिम्मेदारी
X
Team India: बीसीसीआई महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के लिए बड़ी भूमिका तैयार करने का ब्लू प्रिंट तैयार कर रहा है। साथ ही, अटकलें लगाई जा रही हैं कि राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid's) का कद छोटा किया जा सकता है। पढ़िये रिपोर्ट...

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) के सेमीफाइनल से बाहर होने और बड़े टूर्नामेंट्स में लगातार असफल होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बड़ा बदलाव करने की तैयारी में जुट गया है। क्रिकेट के गलियारों से ऐसी खबर आ रही है कि बोर्ड महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के लिए बड़ी भूमिका तैयार करने का ब्लू प्रिंट तैयार कर रहा है। इसके साथ ही ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid's) का कद छोटा किया जा सकता है और उनकी ताकत भी पहले से कम होगी।

धोनी को मिल सकती है यह जिम्मेदारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई (BCCI) टी 20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के लिए कई तरह के बदलाव अभी से करने के मूड में है। इसके बाद से ही ऐसी चर्चा चल रही है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को नई और युवा टीम तैयार करने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। उन्हें डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट का पद देने की तैयारी है। ऐसा कहा जा रहा है कि वर्ल्ड कप में जिस तरह के प्रयोग किए गए और सेमीफाइनल मुकाबले में मिली शर्मनाक हार के बाद से कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma)और कोच राहुल द्रविड़ के प्रदर्शन से बोर्ड खुश नहीं है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो धोनी को टी20 टीम (T20 team) तैयार करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और यह भूमिका कोच से अलग होगी। उनके पास अपने स्तर पर काफी अधिकार और शक्तियां भी होंगी।

इसके अलावा रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आईपीएल 2023 खेल से संन्यास ले सकते हैं। इसके बाद बीसीसीआई उनके अनुभव औऱ टेक्निक का सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। भारत को दो बार वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को टीम इंडिया के साथ खासतौर पर टी20 टीम (T20 team) को चलाने के लिए कहा जा सकता है। हालांकि धोनी को कब और किस फॉर्मेट की जिम्मेदारी दी जाएगी, इसे लेकर बीसीसीआई (BCCI) के ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इंग्लैंड ने 10 विकेट से भारत को हराया

आपको बता दें कि टीम इंडिया (Team India) इस बार रोहित शर्मा की अगुवाई में टी-20 वर्ल्ड कप खेलने ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी। भारतीय टीम ने यहां सेमीफाइनल तक का सफर तय किया, लेकिन आगे नहीं बढ़ सकी। सेमीफाइनल में टीम इंडिया को इंग्लैंड ने 10 विकेट से मात दी और भारत के टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) जीतने के सपने को तोड़ दिया।

Tags

Next Story