मोरक्को से मिली हार बर्दाश्त नहीं कर पाए बेल्जियम फैंस, आगजनी और तोड़फोड़ कर जमकर किया उपद्रव

मोरक्को से मिली हार बर्दाश्त नहीं कर पाए बेल्जियम फैंस, आगजनी और तोड़फोड़ कर जमकर किया उपद्रव
X
FIFA World Cup 2022: मोरक्को से मिली हार को बेल्जियम के फुटबॉल फैंस बर्दाश्त नहीं कर सके। हार से निराश होकर बेल्जियम के फैंस ने राजधानी ब्रसेल्स में कई जगहों पर पथराव और आगजनी कर दी। देखिये वीडियो...

कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) में मोरक्को से मिली हार बेल्जियम के फुटबॉल फैंस को हजम नहीं हुई। नतीजा हुआ कि उस हार का असली असर बेल्जियम की राजधानी (capital of Belgium) ब्रुसेल्स को झेलना पड़ा। दरअसल फीफा वर्ल्ड कप में मोरक्को ने बड़ा उलटफेर करते हुए बेल्जियम पर 2-0 से जीत दर्ज की है। बेल्जियम की हार (Belgium's defeat) से निराश फुटबॉल फैंस उग्र हो गए और बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स (Brussels) में कई जगहों पर पथराव कर दिया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में दंगाई सड़क पर उतर आए और एक कार में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि इन दंगों की कवरेज कर रहा एक पत्रकार घायल हो गया। दंगाइयों (rioters) को रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

आंसू गैस और पानी की बौछारें छोड़नी पड़ीं

हंगामे के बाद पुलिस को कई इलाकों में कड़ी नाकाबंदी (blockades) करनी पड़ी और हिंसा पर उतारू लोगों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस और पानी की बौछारें छोड़नी पड़ीं। मोरक्को (Morocco) के खिलाफ हार से गुस्साए लोगों ने आगजनी की और कारों पर पत्थर फेंके। अभी यह साफ पता नहीं चला कि पुलिस ने कितने लोगों को हिरासत में लिया है। दरअसल मोरक्को मूल के कुछ समर्थक अपनी जीत पर जश्न मनाने (celebrating their victory) लगे थे, जिसके बाद हिंसा भड़क गई।


मेट्रो और आम सेवाओं अस्थायी रूप से निलंबित

ब्रसेल्स के मेयर फिलिप क्लोस (Philippe Clos) ने लोगों से ब्रसेल्स के मध्य से दूर रहने का आग्रह किया, क्योंकि इलाके में दंगे भड़क उठे थे। मेयर ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सुरक्षा कारणों से पुलिस ने एहतियात के तौर पर ब्रसेल्स में मेट्रो और आम सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित (temporarily suspended) कर दिया है। हिंसा की आशंका (apprehension of violence) को देखते हुए सड़कों पर पुलिस बल को भी बढ़ा दिया गया है।

वर्ल्ड कप के इतिहास में मोरक्को की तीसरी जीत

आपको बता दें कि रविवार को हुए फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) मुकाबले में मोरक्को की टीम ने बेल्जियम को हराकर इस विश्व कप का तीसरा बड़ा उलटफेर किया। इससे पहले सऊदी अरब ने अर्जेंटीना (Saudi Arabia defeated Argentina) को और जापान ने जर्मनी को हराया (Japan defeated Germany) था। मोरक्को ने इस वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत हासिल की। बता दें कि ये वर्ल्ड कप के इतिहास में मोरक्को की तीसरी जीत है। इससे पहले उसे 1998 में जीत मिली थी। उस समय मोरक्को ने स्कॉलैंड को 3-0 से शिकस्त दी थी ।

Tags

Next Story