Commonwealth Games 2022: भाले वाली रानी का बर्मिंघम में कमाल, 60 मीटर दूर भाला फेंक देश की झोली में गिराया एक और मेडल

अनु रानी (Anu Rani) ने रविवार को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की भाला फेंक स्पर्धा (Anu Rani created history by winning) में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया, वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली देश ही पहली महिला भाला फेंक खिलाड़ी (country to achieve) बन गई हैं। रानी ने अपने तीसरे प्रयास में 60 मीटर दूर भाला फेंककर तीसरा स्थान हासिल किया। विश्व चैम्पियन (World champion) ऑस्ट्रेलिया की केलसे ली बार्बर ने 64.43 मीटर के थ्रो से स्वर्ण पदक जीता जबकि उनकी हमवतन मैकेंजी लिटिल 64.27 मीटर के थ्रो से दूसरे स्थान( second with a throw) पर रहीं।
आस्ट्रेलिया की केलसे ली बार्बर ने थ्रो से स्वर्ण पदक जीता
विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया की केलसे ली बार्बर (Kelsey Lee Barber of Australia won) ने 64.43 मीटर के थ्रो से स्वर्ण पदक जीता जबकि उनकी हमवतन मैकेंजी लिटिल 64.27 मीटर के थ्रो से दूसरे स्थान पर रहीं। रानी से पहले राष्ट्रमंडल खेलों में काशीनाथ नायक और ओलिंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा पुरूषों की भाला फेंक स्पर्धा (men's javelin throw. Nayak won medals)में क्रमश: कांस्य और स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। नायक ने 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में जबकि चोपड़ा ने 2018 गोल्ड कोस्ट में पदक जीते (2018 Gold Coast) थे।
इसी तारीख को नीरज ने ओलिंपिक खेलों में सोने जीता
गौरतलब है कि अन्नू रानी ने उस दिन राष्ट्रमंडल खेलों में पदक (Annu Rani has won a medal)जीता है जिस दिन नीरज ने टोक्यो ओलिंपिक में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता था,यानी सात अगस्त। पिछले साल इसी तारीख को नीरज ने ओलिंपिक खेलों में सोने का तमगा जीत इतिहास (Neeraj created history) रचा था। वह एथलेटिक्स में पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय बने थे। वह चोट के कारण इन राष्ट्रमंडल खेलों में नहीं खेल रहे हैं। इसी तारीख को अन्नू रानी ने भी पदक अपने नाम किया है, हालांकि उनके पदक का रंग अलग है। इसके अलावा अन्नू रानी ने राष्ट्रमंडल खेलों में नीरज (Annu Rani has made up for the lack) की कमी को पूरा किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS