2023 World Cup Place: जानिए कहां खेला जाएगा 2023 वर्ल्ड कप, इस वजह से भारत रहेगा प्रबल दावेदार

2023 World Cup Place
आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल (World Cup Final 2019) इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (World Cup Final 2019 New Zealand vs England) के बीच लॉर्ड्स में जारी है।सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर भारतीय टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई। हालांकि अगला वर्ल्ड कप जीतने का भारत के लिए शानदार मौका है। दरअसल भारत आईसीसी विश्व कप 2023 के 13वें संस्करण की मेजबानी करेगा। यह टूर्नामेंट 9 फरवरी से 25 मार्च के बीच खेला जाएगा।
दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार होगा जब भारत विश्व कप की मेजबानी अकेले करेगा। इससे पहले उन्होंने 1987, 1996 और 2011 में श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ मिलकर विश्व कप की मेजबानी की थी। 2023 विश्व कप में भी दस टीमें भाग लेगी।
मेजबान भारत के अलावा सात टॉप रैंकिंग की टीमें सीधे क्वालीफाई करेगी। जबकि दो टीमें 2023 विश्व कप क्वालीफायर के जरिए चुनी जाएगी। बता दें कि भारत ने कपिल देव की कप्तानी में पहली बार 1983 में वर्ल्ड कप जीता था। भारत ने 28 साल बाद 2011 में धोनी की कप्तानी में श्रीलंका को हारकर दूसरी बार वर्ल्ड कप जीता।
हालांकि टीम इंडिया तीसरी बार भी वर्ल्ड कप जीतने के बहुत करीब थी, लेकिन दुर्भाग्य से न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 रनों से सेमीफाइनल हारने के बाद वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा। बतातें चलें कि 2019 का विश्व कप कई मायनों में शानदार रहा, हालांकि खराब मौसम के कारण कम से कम चार लीग मैच को रद्द करना पड़ा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS