7 अक्टूबर 2019 खेल समाचार: भारत ने साउथ अफ्रीका को दी मात, अश्विन ने बनाया रिकॉर्ड आज की Top 10 Sports News

विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) में खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने साउथ अफ्रीका को 203 रनों से हराकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच (India vs South Africa 1st Test) में भारत ने अपनी दूसरी पारी 4 विकेट पर 323 रन बनाकर घोषित कर दी। पहली पारी में मिले 71 रनों की लीड के आधार पर भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 395 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी महज 191 रनों पर सिमट गई। आगे पढ़िए 7 अक्टूबर 2019 की खेल की टॉप 10 खबरें।
1 भारत ने साउथ अफ्रीका को 203 रनों से हराया
विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) में खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने साउथ अफ्रीका को 203 रनों से हराकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच (India vs South Africa 1st Test) में भारत ने अपनी दूसरी पारी 4 विकेट पर 323 रन बनाकर घोषित कर दी। पहली पारी में मिले 71 रनों की लीड के आधार पर भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 395 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी महज 191 रनों पर सिमट गई।
2 भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट में बना छक्कों का रिकॉर्ड
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में कुल 37 छक्के लगे। यह एक टेस्ट में सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड है। इससे पहले 2014 में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच शारजाह टेस्ट के दौरान सर्वाधिक 35 छक्के लगे थे।
3 अश्विन के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड
आर अश्विन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में अपने 350 टेस्ट विकेट पूरे किए। अश्विन ने यह उपलब्धि अपने 66वें मैच में हासिल की। इस मामले में वह महान मुथैया मुरलीधरन के साथ संयुक्त रूप से सबसे तेज बने।
4 केशव महाराज के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
साउथ अफ्रीका के गेंदबाज केशव महाराज ने इस मैच में कुल 318 रन खर्च किए और टेस्ट मैच में किसी गेंदबाज द्वारा दिए गए सर्वाधिक रन की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गए
5 भारत के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय पारी के दौरान कुल 27 छक्के लगे और एक टेस्ट मैच में सर्वाधिक छक्के मारने के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड ने शारजाह में 2014 में पाकिस्तान के खिलाफ 35 छक्कों के साथ रिकॉर्ड बनाया है।
6 मोहम्मद हसनैन ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास
पाकिस्तान के 19 वर्षीय तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है। हसनैन टी20 में हैट्रिक लेने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।
7 केकेआर से जुड़े दो दिग्गज
इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड हसी को टीम का चीफ मेंटोर बनाया जबकि न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज काइल मिल्स को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया। केकेआर ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी।
8 प्रियंका चोपड़ा ने अपने फेवरेट क्रिकेटर के नाम का किया खुलासा
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने फेवरेट क्रिकेटर के नाम का खुलासाल किया है। उन्होंने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा उनके फेवरेट क्रिकेटर हैं और वो उन दोनों को व्यक्तिगत तौर पर जानती हैं।
9 प्रो कबड्डी में प्लेऑफ की टीमों के नाम तय
प्रो कबड्डी सीजन-7 यानि प्रो कबड्डी 2029 में अब तक 123 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें प्लेऑफ में जगह बनाने वाली टीमों में दबंग दिल्ली, बंगाल वॉरियर्स, हरियाणा स्टीलर्स, यू मुंबा, बेंगलुरु बुल्स और यूपी योद्धा का नाम शामिल है।
10 रोहित ने शमी को बताया रिवर्स स्विंग का बादशाह
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी की रोहित शर्मा ने जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि शमी ने रिवर्स स्विंग को डालने में महारत हासिल कर ली है, वह पुरानी गेंद से भी रिवर्स स्विंग हासिल कर लेता है। बता दें कि रोहित ने दोनों पारियों में शतक लगाया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS