Ajinkya Rahane Daughter Pic: हाल ही में पिता बने अजिंक्य रहाणे की बेटी की तस्वीर आई सामने

Ajinkya Rahane Daughter Pic भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) हाल ही में पिता बने हैं। उनकी पत्नी राधिका (Radhika Dhopavkar) ने एक बेटी को जन्म दिया है। सोमवार को अजिंक्य रहाणे ने अपने ट्विटर हैंडल से अपनी नवजात बच्ची का एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में रहाणे अपनी वाइफ के साथ नजर आ रहे हैं और अपनी बेटी को निहार रहे हैं। अजिंक्य रहाणे ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में दिल की इमोजी के साथ हैलो लिखा है।
Hello ❤️ pic.twitter.com/25oQyXOQeV
— Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane88) October 7, 2019
बता दें कि शनिवार को अजिंक्य रहाणे की पत्नी राधिका ने एक बेटी को जन्म दिया है। भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने बधाई देते हुए लिखा था कि नए नवेले पिता अजिंक्य रहाणे को बधाई। उम्मीद है कि मां और नन्हीं परी अच्छे होंगे। जिंदगी का बेहतरीन हिस्सा अब शुरू हुआ है, अज्जू (अजिंक्य रहाणे)। अजिंक्य रहाणे अपने बचपन की दोस्त राधिका धोपावकर के साथ 26 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे थे।
बतातें चलें कि अजिंक्य रहाणे विशाखापत्तनम में रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खत्म हुए पहले टेस्ट में भारतीय टीम का हिस्सा थे। हालांकि इस मैच में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, आर अश्विन और मोहम्मद शमी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने पहले टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल कर ली है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS