महिला प्लेयर ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, पहुंची पहले नंबर पर

महिला प्लेयर ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, पहुंची पहले नंबर पर
X
MS Dhoni Record : महेंद्र सिंह धोनी ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय टी20 मुकाबला 2006 में खेला था, उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को 2007 T20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया था। एमएस धोनी ने 98 टी20 मुकाबलों में कुल 91 बार विकेट के पीछे से बल्लेबाजों को आउट किया है, इसमें उन्होंने 57 बार कैच आउट और 34 बार स्टंप आउट किया है।

महेंद्र सिंह धोनी के नाम क्रिकेट से सबसे छोटे फॉर्मेट टी20 में बतौर विकेट कीपर सबसे ज्यादा बार आउट करने का रिकॉर्ड दर्ज था, जो अब टूट चुका है। विकेट के पीछे सबसे ज्यादा बार आउट करने का एमएस धोनी का ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एलिसा हेली ने तोड़ा है।

आपको बता दें कि बतौर विकेट कीपर सबसे ज्यादा प्लेयर्स को पवेलियन भेजने के मामले में एमएस धोनी पहले नंबर पर थे। एमएस धोनी ने टी20 क्रिकेट में 91 स्टंप के पीछे बल्लेबजों को चलता किया था। एलिसा हेली ने आज न्यूजीलैंड के विरुद्ध खेले टी20 मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी का ये रिकॉर्ड तोड़ा।

जैसा आप जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी ने अब इंटरनेशनल मैच नहीं खेल सकेंगे, उन्होंने बीती 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने का एलान कर दिया था। एमएस धोनी ने भारत के लिए 98 टी20 मुकाबले खेले हैं।

एमएस धोनी क्रिकेट करियर (MS Dhoni Cricket Career)

महेंद्र सिंह धोनी ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय टी20 मुकाबला 2006 में खेला था, उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को 2007 T20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया था। एमएस धोनी ने 98 टी20 मुकाबलों में कुल 91 बार विकेट के पीछे से बल्लेबाजों को आउट किया है, इसमें उन्होंने 57 बार कैच आउट और 34 बार स्टंप आउट किया है।

Tags

Next Story