क्रिस वोक्स दिल्ली कैपिटल्स टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को किया गया शामिल

क्रिस वोक्स दिल्ली कैपिटल्स टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को किया गया शामिल
X
Delhi Capitals Team : क्रिस वोक्स की रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए एनरिच नॉर्टजे से टीम को काफी उम्मीदे हैं। इस बार दिल्ली कैपिटल्स टीम में राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे को भी शामिल किया गया है।

दिल्ली कैपिटल्स टीम से इंग्लैंड गेंदबाज क्रिस वोक्स बाहर हो गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स टीम ने क्रिस वोक्स की जगह साउथ अफ्रीकी गेंदबाज को जगह दी है। दिल्ली कैपिटल्स टीम में साउथ अफ्रीकी गेंदबाज एनरिच नॉर्टजे को शामिल किया गया है। आपको बता दें साउथ अफ्रीका के एनरिच नॉर्टजे का यह पहला आईपीएल सीजन होगा।

क्रिस वोक्स की रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए एनरिच नॉर्टजे से टीम को काफी उम्मीदे हैं। इस बार दिल्ली कैपिटल्स टीम में राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे को भी शामिल किया गया है।

आईपीएल 2020 का पूरा शेड्यूल

कोरोनावायरस की वजह से यूएई में होने जा रहे आईपीएल 2020 का आयोजन 19 सितम्बर से 10 नवंबर तक खेला जाएगा। आईपीएल 2020 का पूरा शेड्यूल बीसीसीआई द्वारा आज या कल जारी किया जाएगा। हालांकि 19 सितम्बर को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा, इसको लेकर रोहित शर्मा ने अपने ट्वीट में जानकारी दी थी। आईपीएल 2020 के लिए जल्द ही टीमें यूएई के लिए रवाना होगी।


Tags

Next Story