अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस टीम में शामिल ? जानिए यूएई में क्या कर रहे हैं अर्जुन

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इन समय यूएई में हैं, और मुंबई इंडियंस टीम के दल के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस टीम यूएई में अबुधाबी में है, और उन्हें वहां गए 15 दिन से अधिक हो गया है। लेकिन कल पहली बार सामने आया कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी मुंबई इंडियंस टीम के साथ यूएई गए थे, और वहीं टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं।
दरअसल कल राहुल चहर (मुंबई इंडियंस टीम में प्लेयर) ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की, इस फोटो में मुंबई इंडियंस टीम के प्लेयर स्विमिंग पूल में नजर आ रहे थे। इसमें ट्रेंट बोल्ट भी थे, और सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी इस फोटो में थे। बाद में अर्जुन तेंदुलकर ने भी अपने स्टेटस में इस फोटो को शेयर किया।
मुंबई इंडियंस टीम में शामिल हो गए अर्जुन तेंदुलकर
मुंबई इंडियंस टीम के साथ यूएई में नजर आने के बाद फैंस के मन में विचार आने लगा कि कहीं अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस टीम में शामिल तो नहीं हो गए हैं। मुंबई इंडियंस और क्रिकेट फैंस इसको लेकर सोशल मीडिया पर सवाल पूछने लगे, कि क्या अर्जुन आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलेंगे या वह किसी अन्य वजह से यूएई पहुंचे हैं। और अर्जुन तेंदुलकर बायो बबल में मुंबई इंडियंस प्लेयर्स के साथ कैसे घूम रहे हैं।
Also Read - दुबई में क्वारंटाइन प्रीती जिंटा ने बताया इससे लगता है सबसे ज्यादा डर
You're only one swim away from a good mood #poolday #onefamily #IPL @mipaltan pic.twitter.com/DFVHMMkKvM
— Rahul Chahar (@rdchahar1) September 14, 2020
नेट गेंदबाज के रूप में गए हैं अर्जुन तेंदुलकर
आपको बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस टीम का अभी तक हिस्सा नहीं बने हैं, और न ही वह आईपीएल 2020 में मुंबई की ओर से खेलेंगे। दरअसल सभी टीमों के साथ यूएई में कुछ तय गेंदबाज गए हैं, जो टीम का हिस्सा नहीं है लेकिन नेट प्रैक्टिस के दौरान बल्लेबाजों को गेंदबाजी करवा सके। अर्जुन तेंदुलकर भी बतौर नेट गेंदबाज ही यूएई में गए हैं। अर्जुन तेंदुलकर आने वाली 24 सितम्बर को अपना 21वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS