Arun Jaitley Death News: क्रिकेटरों के साथ अरुण जेटली के वायरल हुए PHOTOS

Arun Jaitley Death News भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता और भारत के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को 66 साल की उम्र में एम्स (AIIMS) में निधन हो गया। अरुण जेटली को एक शानदार रणनीतिकार और बीजेपी के संकटमोचक नेताओं में गिना जाता है। अरुण जेटली के निधन पर क्रिकेटरों ने भी शोक जताया है।
वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) से लेकर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) तक टीम इंडिया के कई क्रिकेटर्स अरुण जेटली के निधन पर शोक जता चुके हैं। बता दें कि पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) का क्रिकेट से भी खास लगाव रहा है। उन्होंने दिल्ली डिस्ट्रिक क्रिकेट असोसिएशन (DDCA) के अध्यक्ष के रूप में लंबे तक काम किया है। इसके अलावे वह बीसीसीआई से भी जुड़े रहे हैं।
Network18 द्वारा आयोजित इंडियन ऑफ द ईयर 2017 के पुरस्कार समारोह के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव और भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री
Network18 द्वारा आयोजित इंडियन ऑफ द ईयर 2017 के पुरस्कार समारोह के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
महेंद्र सिंह धोनी और हरभजन सिंह दिल्ली डिस्ट्रिक क्रिकेट असोसिएशन (DDCA) के तत्कालीन अध्यक्ष अरुण जेटली से मिलते हुए
Arun Jaitley RIP
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS