Arun Jaitley: अरुण जेटली के घर पर हुई थी वीरेंद्र सहवाग की शादी

Virender Sehwag Wedding at Arun Jaitley House भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता और भारत के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को 66 साल की उम्र में एम्स में निधन हो गया। अरुण जेटली को क्रिकेट से खास लगाव रहा है। वह बहुत बड़े क्रिकेट प्रेमी थे और देश में खेल की बेहतरी के लिए भी काम करते थे। क्रिकेट बिरादरी के विभिन्न हस्तियों ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व उपाध्यक्ष और दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के अध्यक्ष अरुण जेटली के निधन के बाद संवेदना व्यक्त की।
वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा कि कैसे जेटली ने उन्हें और कई अन्य क्रिकेटरों को भारत की ओर से खेलने में मदद की। दिलचस्प बात यह है कि आरती के साथ वीरेंद्र सहवाग की शादी 2004 में अरुण जेटली के सरकारी बंगले पर हुई थी। जेटली ने सहवाग के पिता को सुझाव दिया था कि यह विवाह 9 अशोक रोड पर आयोजित किया जाए, जो अरुण जेटली का सरकारी आवास था। हालांकि उस समय वह अपने निजी निवास के रूप में उपयोग नहीं कर रहे थे।
अरुल जेटली ने सहवाग की शादी के लिए अपने बंगले को काफी अच्छे ढंग से सजाया था और मेहमानों के लिए व्यवस्था की थी। हालांकि वह खुद शादी में शामिल नहीं हो सके क्योंकि वह बेंगलुरु में उस समय प्रचार कर रहे थे। खेल, बॉलीवुड और राजनीतिक बिरादरी की कई हस्तियों ने शादी में भाग लिया था। कड़ी सुरक्षा के कारण मेहमानों को कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने के लिए अपना निमंत्रण कार्ड दिखाना पड़ा था।
But under his leadership at the DDCA, many players including me got a chance to represent India. He listened to needs of the players & was a problem solver. Personally shared a very beautiful relationship with him. My thoughts & prayers are with his family & loved ones. Om Shanti https://t.co/Kl4NpprR6W
— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 24, 2019
बता दें कि पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अरुण जेटली जी के निधन से काफी दुख है। सामाजिक जीवन में बड़ी सेवाएं देने के अलावा उन्होंने दिल्ली के कई क्रिकेटरों को भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करवाने में भी अहम भूमिका निभाई। एक ऐसा वक्त भी था जब दिल्ली से बहुत कम खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका मिलता था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS