Asia Cup 2023 Final: श्रीलंका के लिए कहर बने मोहम्मद सिराज, एक ओवर में चार खिलाड़ियों को आउट कर बनाया ये रिकॉर्ड

Asia Cup 2023 Final: श्रीलंका के लिए कहर बने मोहम्मद सिराज, एक ओवर में चार खिलाड़ियों को आउट कर बनाया ये रिकॉर्ड
X
भारतीय खिलाड़ी गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक ओवर में श्रीलंका के चार विकेट झटके हैं। वहीं सिराज ने अपने तीसरे ओवर में एक विकेट और लिया। वहीं पहला विकेट जसप्रीत बुमराह ने झटका था। मोहम्मद सिराज एक ओवर में चार विकेट लेकर पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

IND vs SL Asia Cup 2023 Final : एशिया कप 2023 के फाइनल में आज यानी 17 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में चल रही है। आस्ट्रेलिया टीम पहले बैटिंग कर रही है। भारतीय खिलाड़ी गेंदबाज मोहम्मद सिराज श्रीलंका की टीम पर कहर बनकर बरस रहे हैं।

भारतीय खिलाड़ी गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक ओवर में श्रीलंका के चार विकेट झटके हैं। वहीं दूसरे अवर में एक विकेट और लिया। उन्होंने अब तक पांच विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं श्रीलंका का पहला विकेट जसप्रीत बुमराह ने झटका है। मोहम्मद सिराज एक ओवर में चार विकेट लेकर पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। सिराज ने पहले पथुम निसांका को आउट किया और उसके बाद चैरिथ असलंका, सदीरा समरविक्रमा और धनंजय डी सिल्वा के विकेट लिए जिससे श्रीलंका का स्कोर चार ओवर में पांच विकेट पर 12 रन हो गया। भारतीय टीम ने 24 रनों पर श्रीलंका के 6 बड़े खिलाड़ी आउट कर दिया है। इससे पहले भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 41 रनों से मैच को जीत लिया था।

आठवीं बार एशिया कप कब्जा करेगी भारतीय टीम

अगर भारतीय टीम एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबला जीतती है तो वह रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप पर कब्जा कर लेगी। दोनों टीमों के बीच एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में 20 मैच खेले गए हैं। जिसमें से भारत ने 10 मुकाबले जीते, वहीं श्रीलंका को भी 10 मैचों जीते हैं।

ये भी पढ़ें- IND vs SL Asia Cup 2023 Final Live: 'ओ माय गॉड' सिराज ने एक ही ओवर में झटके 4 विकेट

Tags

Next Story