Asia Cup 2023 पहली बार, पाकिस्तानी टैग वाली जर्सी में दिखेगा India

Asia Cup 2023 पहली बार, पाकिस्तानी टैग वाली जर्सी में दिखेगा India
X
एशिया कप के दौरान यह पहली बार होगा, जब भारतीय टीम की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लिखा होगा। 30 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप के कुछ मैच पाकिस्तान और बाकी श्रीलंका में खेले जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के आयोजन के दौरान टीम इंडिया (Team India) पहली बार अपनी जर्सी पर पाकिस्तान (Pakistan) का नाम लिखेगी। बता दें कि एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है, जो श्रीलंका (Sri Lanka) के साथ कप का सह-मेजबान (co-host) है। इसका आगाज 30 अगस्त को पाकिस्तान और नेपाल (Nepal) के मैच से होगा। इस दौरान कुछ मैच पाकिस्तान और बाकी श्रीलंका में खेले जाएंगे। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच का महामुकाबला श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा। इस श्रृंखला में भारत अपना पहला मैच 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।

एशिया कप के लोगो पर पाक

इस बार एशिया कप 2023 के लोगो के ऊपर पाकिस्तान का नाम नजर आएगा। इसका मुख्य कारण है कि पाकिस्तान और श्रीलंका एशिया कप 2023 की मेजबानी कर रहे हैं। चूंकि पाकिस्तान एशिया कप का प्राथमिक मेजबान है, इसलिए सभी टीमों के जर्सी पर इस बार पाकिस्तान के नाम का लोगो लगा होगा। बता दें कि पाकिस्तान में आयोजित होने वाले एशिया कप का भारत पहले विरोध करते हुए वहां नहीं जाने की अनिच्छा जाहिर की थी। इसी को लेकर श्रीलंका को पाकिस्तान के साथ सह-मेजबान बनाया गया है।

कब होगा भारतीय टीम का ऐलान

एशिया कप 2023 के आयोजन में अब कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में सभी का ध्यान भारतीय टीम के चयन पर टिका हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय टीम का ऐलान 16 से 17 अगस्त के बीच बीसीसीआई (BCCI) द्वारा किया जा सकता है। चयनकर्ता विश्वकप (2023 World Cup 2023) को ध्यान में रखते हुए एशिया कप की टीम का ऐलान कर सकते हैं, जिसमें कई अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं पाकिस्तान ने बुधवार को ही एशिया कप 2023 के लिए अपनी स्क्वॉड का ऐलान कर दिया।

Also Read: टीम से बाहर चल रहे KL Rahul हुए फिट, Asia Cup 2023 से करेंगे वापसी

Tags

Next Story