Asian Games 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम चीन रवाना, VVS Laxman होंगे मुख्य कोच

Asian Games 3023: एशियाई खेलों में हिस्सा लेने भारतीय क्रिकेट टीम वीवीएस लक्ष्मण के साथ चीन के लिए रवाना हो गई है। इस दौरान भारत अपना पहला मुकाबला 28 सितंबर को खेलेगा। भारतीय टीम की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है। हालांकि, भारतीय टीम के साथ कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ को चीन नहीं भेजा गया है। गायकवाड़ 22 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाले पहले दो एकदिवसीय मैचों के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इनके अलावा राहुल त्रिपाठी, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह और आकाश दीप जैसे गेम्स टीम के सदस्य कॉन्टिनेंटल गेम्स के लिए चीन के लिए रवाना हो गए हैं।
वीवीएस लक्ष्मण होंगे भारतीय टीम के मुख्य कोच
एशियाई खेलों (asian games) का आयोजन 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चीन के हांग्जो शहर में होने वाला है। इसको देखते हुए बीसीसीआई (BCCI) ने वीवीएस लक्ष्मण (vvs laxman) को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। वहीं पूर्व भारतीय ऑलराउंडर हृषिकेश कानिटकर (Hrishikesh Kanitkar) को एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Women's Cricket Team) का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। फिलहाल, लक्ष्मण वर्तमान में बैंगलोर के पास अलुर में भारत के उभरते हुए खिलाड़ियों के एक उच्च प्रदर्शन शिविर की देखरेख कर रहे हैं। वहीं एशियाड के लिए भारतीय पुरुष टीम के सहयोगी स्टाफ में लक्ष्मण के अलावा गेंदबाजी कोच के रूप में पूर्व भारतीय लेग स्पिनर साईराज बहुतुले और फील्डिंग कोच के रूप में मुनीश बाली शामिल होंगे।
एशियाई खेल 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम
एशियाई खेल 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, अवेश खान, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और आकाश दीप शामिल है।
Also Read: Asian Games 2023: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज शिवम मावी हुए चोटिल
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS