MS Dhoni की तरह मार्कस स्टोइनिस को बनाना चाहता है ऑस्ट्रेलिया, पैट कमिंस ने कही ये बात

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच कल हुए टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया जीते हुए मैच को हार बैठी। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की हार की वजह में एक रहा मार्कस स्टोइनिस की अंत में बल्लेबाजी। मार्कस स्टोइनिस ने 23 नाबाद रन तो बनाए, लेकिन इसलिए लिए 18 गेंदें खेली और टीम 2 रनों से हार गई।
ट्विटर पर फैंस मार्कस स्टोइनिस को प्लेइंग 11 से बाहर करने की बात कह रहे हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस बल्लेबाज को दुनिया के महान फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी बनाना चाहती। जी हां इस बात को खुद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के उपकप्तान पैट कमिंस ने कही है, कि वह मार्कस स्टोइनिस को टीम का बेस्ट फिनिशर बनाना चाहते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी रहे हैं दुनिया के बेस्ट फिनिशर
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले चुके पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया का बेस्ट फिनिशर कहा जाता है, उन्होंने कई अंतर्राष्ट्रीय मैचों में भारत को हार से निकालकर जीत तक पहुंचाया है। पैट कमिंस ने कहा कि कोई भी प्लेयर 1 दिन में स्टार नहीं बन जाता, और उनकी टीम मार्कस स्टोइनिस को महेंद्र सिंह धोनी जैसा बनाना चाहती है जो टीम के लिए मिडिल आर्डर में खेल सके और बेस्ट फिनिशर का रोल अदा कर सके।
Also Read - IPL 2020 Full Schedule को लेकर बड़ी खबर, कल जारी हो जाएगा आईपीएल कैलेंडर
पैट कमिंस ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर में 400 से ज्यादा सिमित ओवर के मुकाबले खेले हैं, वहीं 31 वर्षीय मार्कस स्टोइनिस अभी खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया टीम स्टोइनिस को मिडिल आर्डर का बेहतरीन बल्लेबाज बनाना चाहती है, और इसके लिए उन्हें पर्याप्त मौके दिए जाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS