कोहली-रोहित की कमाई में नहीं हुआ इजाफा, हार्दिक पांड्या के साथ कई खिलाड़ियों को हुआ फायदा

खेल। भारतीयी क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट (Central Contracts list) जारी कर दी है। ये लिस्ट अक्टूबर 2020 से सितंबर 2021 तक के लिए जारी की गई है। दरअसल बीसीसीआई (BCCI) की इस लिस्ट में 28 खिलाड़ियों को जगह मिली है। इसके साथ ही हर बार की तरह इस बार भी खिलाड़ियों को 4 ग्रेड में बाटा गया है। इसमें ग्रेड +, ग्रेड A, ग्रेड B और ग्रेड C हैं। हालांकि, चारों ग्रेड की सैलरी (Salary) में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
ग्रेड A+ में तीन खिलाड़ी शामिल हैं- कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli), रोहित शर्मा (Rohit sharma) और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को इसमें शामिल किया गया है। इसके साथ ही इन्हें सालाना 7 करोड़ रुपये सैलरी के तौर पर मिलेंगे। वहीं पहले भी ये खिलाड़ी इसी ग्रेड में शामिल थे। इसके साथ ही ग्रेड A में 10 खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें 5 करोड़ रुपये मिलेंगे। ग्रेड B में 5 खिलाड़ी है, इन्हें 3 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं, ग्रेड C में 10 खिलाड़ी हैं। जिन्हें सालाना 1 करोड़ रुपये मिलेंगे।
किस ग्रेड में कौन खिलाड़ी ग्रेड
ग्रेड A+ (7 करोड़ रुपए सालाना) : विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह
ग्रेड A (5 करोड़ रुपए सालाना) : आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, केएल राहुल, मो. शमी, ईशांत शर्मा, ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या
ग्रेड B (3 करोड़ रुपए सालाना): उमेश यादव, ऋद्धिमान साहा, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर और मयंक अग्रवाल
ग्रेड C (1 करोड़ रुपए सालाना) : कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल और मो. सिराज।
हार्दिक पंड्या को फायदा
दरअसल बीसीसीआई की नई लिस्ट में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को फायदा मिला है। पंड्या को प्रमोट करके ग्रेड 'A' में कर दिया गया है, जिसमें पांच करोड़ रुपये सैलरी के तौर पर मिलते हैं। वह इससे पहले ग्रेड 'B' में थे, जिसमें 3 करोड़ रुपये मिलते हैं। शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज को उनका पहला केंद्रीय अनुबंध मिला है, जो ग्रेड 'C' है और इसकी राशि एक करोड़ रुपये की है। वहीं, शार्दुल को प्रमोट करके ग्रेड 'B' में कर दिया गया है। इसमें 3 करोड़ रुपये मिलते हैं।
भुवनेश्वर कुमार को घाटा
हालांकि, कुछ खिलाड़ियों का दर्जा घटाया गया है, इसमें तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को ग्रेड 'B' में कर दिया गया है, जिसमें तीन करोड़ रुपये मिलते हैं। कुलदीप को ग्रेड 'C' में कर दिया गया। पहले वह ग्रेड 'A' में थे। केदार जाधव और मनीष पांडे को बीसीसीआई की नई लिस्ट में जगह नहीं मिली है। इससे पहले दोनों खिलाड़ी ग्रेड C' में थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS