BCCI प्रमुख सौरव गांगुली की अस्पताल से हुई छुट्टी, कोविड पॉजिटिव होने के बाद हुए थे भर्ती

खेल। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के प्रमुख सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। गांगुली कोरोना वायरस (Corona Virus) से संक्रमित हो गए थे जिसके बाद उन्हें कोलकाता (Kolkata) के वुडलैंड अस्पताल (Woodland Hospital) में भर्ती करवाया गया।
West Bengal | BCCI Chief Sourav Ganguly discharged from Woodlands Multispeciality Hospital, Kolkata after recovering from COVID19 pic.twitter.com/5h0wUtk4sy
— ANI (@ANI) December 31, 2021
दरअसल गांगुली पहली बार कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इससे पहले उनके परिवार के कुछ सदस्य कोरोना की चपेट में आए थे। वहीं इसी साल के शुरु में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। उन्हें सीन में दर्द की शिकायत थी जिसके बाद उनकी दो बार एंजियोप्लास्टी हुई थी।
उस दौरान गांगुली घर में ही एक्सरसाइज कर रहे थे। वो ट्रेडमिल कर रहे थे तो उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ और फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। उनकी एंजियोप्लास्टी भी वुडलैंड अस्पताल में ही हुई थी।
कुछ दिन पहले ही अस्पताल प्रशासन ने उनकी सेहत को लेकर अपडेट जारी किया था। जिसमें बताया गया था कि वो बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें बुखार भी नहीं था।
भारत की जीत पर गांगुली का बयान
Great victory for Team India ..not surprised by the result at all...will be a hard team to beat this series..South africa will have to play out of their skins to do that ..enjoy the new year @bcci
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) December 30, 2021
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने गुरुवार को सेंचुरियन में भारत की ऐतिहासिक जीत पर ट्वीट करते हुए भारतीय टीम की सराहना की। साथ ही उन्होंने लिखा की वह परिणाम से बिल्कुल भी हैरान नहीं है। सीरीज में मजबूत टीम को हराना साउथ अफ्रीका के लिए मुश्किल होगा इस के लिए उन्हें अपनी पूरी ताकत लगानी होगी, नए साल का आनंद लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS