ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर Ellyse Perry का तलाक, 5 साल पुरानी शादी हुई खत्म

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर Ellyse Perry का तलाक, 5 साल पुरानी शादी हुई खत्म
X
Women Cricketer Ellyse Perry : एलिसे पेरी और मैट टूमुआ 19 दिसंबर 2015 को एक दूसरे संग शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के पांच साल बाद महिला क्रिकेटर एलिसे पेरी और उनके पति ने अलग होने का फैसला लिया, इसको लेकर दोनों ने एक जॉइंट स्टेटमेंट भी दिया

कई दिनों से खबरें थी कि ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर एलिसे पेरी और उनके पति (ellyse perry husband) मैट टूमुआ के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है, इसी को लेकर महिला क्रिकेटर एलिसे पेरी और उनके पति ने कल जॉइंट स्टेटमेंट देकर इस बात की पुष्टि कर दी है। एलिसे पेरी और मैट टूमुआ (ellyse perry and matt toomua) ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है।

आपको बता दें कि महिला क्रिकेटर एलिसे पेरी जब फरवरी में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट अवार्ड शो (ellyse perry award show) के दौरान आई थी, जहां वह अपनी शादी की रिंग पहनकर नहीं आई थी। उसी समय से एलिसे पेरी और उनके पति के बीच विवाद को लेकर चर्चा तेज हुई थी। हालांकि दोनों ने जॉइंट स्टेटमेंट में कहा कि ये फैसला हम दोनों का है, और रजामंदी से लिया गया है।


2015 में हुई थी एलिसे पेरी और मैट टूमुआ की शादी

एलिसे पेरी और मैट टूमुआ 19 दिसंबर 2015 को एक दूसरे संग शादी के बंधन में बंधे थे। एलिसे पेरी दुनिया भर में अपने खेल और सुंदरता की वजह से जानी जाती है, तो वहीं मैट टूमुआ भी जाने माने रग्बी प्लेयर है। एलिसे पेरी ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए 112 वनडे और 120 टी20 मुकाबले खेले हैं, वहीं 8 टेस्ट मैच खेले हैं।

Tags

Next Story