Ben Stokes को मिली बड़ी उपलब्धि, बने इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान

Ben Stokes को मिली बड़ी उपलब्धि, बने इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान
X
इंग्लैंड टीम के घातक ऑलराउंडर्स में से एक बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को इंग्लैंड टीम में बड़ी उपलब्धि मिली है।

खेल। जैसा की आपको पता ही होगा कि, क्रिकेट की शुरुआत इंग्लैंड (England) से हुई थी। इंग्लैंड टीम को शानदार क्रिकेट खेलने के लिए विश्व भर में जाना जाता है। लेकिन इसी बीच इंग्लैंड टीम के घातक ऑलराउंडर्स में से एक बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को इंग्लैंड टीम में बड़ी उपलब्धि मिली है। स्टोक्स को बल्लेबाजी के साथ साथ शानदार गेंदबाजी करने के लिए भी जाना जाता है। आइए जानें स्टोक्स को क्या बड़ी उपलब्धि मिली है।

Ben Stokes को मिली बड़ी उपलब्धि

गौरतलब है कि, पिछले लंबे वक्त से जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है। पिछले 17 टेस्ट मुकाबलों में इंग्लैंड ने सिर्फ अब तक 1 टेस्ट ही जीता है। वहीं, इसी के बाद जो रूट (Joe Root) ने इंग्लैंड टेस्ट टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। अब उनकी जगह इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स को टीम का कप्तान बनाया है। इस खिलाड़ी ने कई मौकों पर इंग्लैंड टीम को मैच जिताए हैं।

अब तक उप कप्तान थे Stokes

बता दें कि, बेन स्टोक्स ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत साल 2013 में की थी। अब तक इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड की तरफ से 79 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5061 रन भी निकले हैं जबकि गेंदबाजी करते समय उन्होंने 174 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। साल 2017 में स्टोक्स को टीम का उप कप्तान बनाया गया था।

Tags

Next Story