Chandrayaan 2 Landing : चंद्रमा पर चंद्रयान 2 की लैंडिंग के लिए मनीष पांडे ने ISRO को दी बधाई

Chandrayaan 2 Landing : चंद्रमा पर चंद्रयान 2 की लैंडिंग के लिए मनीष पांडे ने ISRO को दी बधाई
X
Chandrayaan 2 Landing: चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2) के चंद्रमा की सतह पर उतरते ही भारत इतिहास रच देगा। आज आधी रात (छह-सात सितंबर की मध्य रात्रि) डेढ़ से ढ़ाई बजे के बीच चंद्रयान 2 चंद्रमा की सतह (Chandrayaan 2 Landing) पर उतरेगा। इसी बीच भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारतीय क्रिकेटर मनीष पांडे (Manish Pandey) ने ट्वीट करते हुए इसरो को बधाई दी है।

Chandrayaan 2 Landing चंद्रयान 2 लैंडिंग चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2) के चंद्रमा की सतह पर उतरते ही भारत इतिहास रच देगा। आज आधी रात (छह-सात सितंबर की मध्य रात्रि) डेढ़ से ढ़ाई बजे के बीच चंद्रयान 2 चंद्रमा की सतह (Chandrayaan 2 Landing) पर उतरेगा। इसी बीच भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारतीय क्रिकेटर मनीष पांडे (Manish Pandey) ने ट्वीट करते हुए इसरो को बधाई दी है।


मनीष पांडे ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि हम भारतीयों के लिए ऐतिहासिक क्षण। इसे सच करने के लिए इसरो की टीम को बहुत-बहुत बधाई। आज रात चंद्रयान 2 लैंडिंग की प्रतीक्षा कर रहा है। बता दें कि चंद्रयान 2 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट रात 1.10 मिनट से शुरू हो जाएगा। इसरो के यूट्यूब अकाउंट पर भी इसका लाइव टेलीकास्ट देखा जा सकता है।



बतातें चलें कि चंद्रयान दो के सफलता पूर्वक दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के बाद भारत इतिहास रच देगा। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। इससे पहले कोई भी देश दक्षिणी ध्रुव तक नहीं पहुंच सका है। साथ ही चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश बन जाएगा। इससे पहले किसी देश ने चांद पर इस तरह से लैंडिंग नहीं की है। चंद्रयान 2 के चांद की सतह पर उतरने के 15 मिनट बाद लैंडर विक्रम वहां की पहली तस्वीर इसरो के कंट्रोल रूम में भेजेगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story