IPL 2020 : चेन्नई सुपर किंग्स की ऐसी हालत इतिहास में पहले कभी नहीं हुई, देखिए कैसे बिखरी CSK

IPL 2020 : चेन्नई सुपर किंग्स की ऐसी हालत इतिहास में पहले कभी नहीं हुई, देखिए कैसे बिखरी CSK
X
IPL 2020 : सीएसके का छठा विकेट कप्तान महेंद्र सिंह के रूप में गिरा, और उस समय टीम का टोटल स्कोर था 30 रन। इससे पहले टीम ने अपने करियर का सबसे बुरा रिकॉर्ड बना डाला था।

आईपीएल 2020 में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में कप्तान पोलार्ड ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया।

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज मैदान पर उतरे और ज्यादा समय बर्बाद ना करते हुए पवेलियन भी लौट गए। जी हां, तू चल मै आया जैसी थी चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी। चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने आईपीएल इतिहास में सबसे बुरा रिकॉर्ड भी इस मैच में बना डाला।

पॉवर प्ले में गवाएं 5 विकेट

सीएसके का छठा विकेट कप्तान महेंद्र सिंह के रूप में गिरा, और उस समय टीम का टोटल स्कोर था 30 रन। इससे पहले टीम ने अपने करियर का सबसे बुरा रिकॉर्ड बना डाला था। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल इतिहास में इससे पहले कभी पॉवर प्ले में अपने 5 विकेट नहीं गवाएं थे, ये पहली बार हो रहा था।

वैसे चेन्नई सुपर किंग्स का पूरे आईपीएल 2020 में प्रदर्शन अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। आईपीएल के इतिहास में सीएसके टीम पहली बार टॉप 4 में नहीं पहुंच रही है। वहीं टीम में शामिल युवा प्लेयर्स का प्रदर्शन देखकर तो लगता है कि एमएस धोनी का बयान सही था, जब उन्होंने कहा था कि युवा में उन्हें स्पार्क नजर नहीं आया।

Tags

Next Story