MS Dhoni बने सबसे ज्यादा IPL मैच खेलने वाले प्लेयर, रोहित शर्मा सबसे नजदीक

MS Dhoni बने सबसे ज्यादा IPL मैच खेलने वाले प्लेयर, रोहित शर्मा सबसे नजदीक
X
MS Dhoni IPL : महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में 194 मैचों खेलें है, इसमें उन्होंने 23 बार अर्धशतक भी जड़े हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल में 3 बार खिताब पर कब्जा जमाया है। आईपीएल 2020 के सीजन की बात करें तो एमएस धोनी ने अभी तक खेले गए 3 मैचों में 44 रन बनाए हैं।

आईपीएल 2020 में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद टीम के साथ हुए। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में खेलने के साथ ही आईपीएल में अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

एमएस धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर बन गए हैं, इससे पिछले मुकाबले में धोनी ने चेन्नई के ही प्लेयर सुरेश रैना की बराबरी की थी। एमएस धोनी ने आईपीएल 2020 में चौथा और अपने करियर में 194वां आईपीएल मैच खेलकर सुरेश रैना की जगह सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गए।

एमएस धोनी आईपीएल करियर

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में 194 मैचों खेलें है, इसमें उन्होंने 23 बार अर्धशतक भी जड़े हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल में 3 बार खिताब पर कब्जा जमाया है। आईपीएल 2020 के सीजन की बात करें तो एमएस धोनी ने अभी तक खेले गए 3 मैचों में 44 रन बनाए हैं।

आपको बता दें कि इस सीजन में महेंद्र सिंह धोनी का ये रिकॉर्ड टूटना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि दूसरे नंबर पर स्थित सुरेश रैना इस सीजन से बाहर हैं। वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा 192 मैचों के साथ तीसरे स्थान पर है, और अगर उनकी टीम सेमीफाइनल और फाइनल खेली भी (अगर चेन्नई सुपर किंग्स ग्रुप स्टेज से बाहर होती भी है तो) रोहित शर्मा उनके बराबर पहुंचेंगे।

Tags

Next Story