MS Dhoni ने शुरू की क्रिकेट प्रैक्टिस, CSK बनेगी यूएई जाने वाली पहली टीम!

क्रिकेट फैंस इस समय आईपीएल 2020 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसका आयोजन इस वर्ष यूएई में 19 सितंबर से होने जा रहा है। 19 सितंबर से होने जा रहे आईपीएल 2020 के लिए सभी टीमें 20 अगस्त के बाद से यूएई पहुंचना शुरू करेगी, और यूएई में सबसे पहले पहुंचने वाली टीम होगी चेन्नई सुपर किंग्स टीम।
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में खेलने वाली सीएसके टीम 22 अगस्त को यूएई के लिए रवाना हो सकती है। वहीं इसके बाद 31 अगस्त से पहले पहले सभी टीमें यूएई में पहुंच जाएगी। इस आईपीएल में फैंस महेंद्र सिंह धोनी को लेकर भी उत्साहित है, क्योंकि एक लम्बे अंतराल के बाद वह अपने चहेते खिलाड़ी को खेलते हुए देखेंगे।
महेंद्र सिंह धोनी ने किया अभ्यास
महेंद्र सिंह धोनी खुद आईपीएल 2020 को लेकर उत्साहित है, और इसलिए ही उन्होंने रांची स्थित स्टेडियम में बल्लेबाजी का अभ्यास किया। खबर के मुताबिक झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी द्वारा बताया गया कि उन्होंने पिछले हफ्ते स्टेडियम में अभ्यास किया था। महेंद्र सिंह धोनी ने वीकेंड पर आकर यहां जमकर पसीना बहाया, लेकिन इस दौरान उन्होंने गेंदबाजों से नहीं बल्कि बोलिंग मशीन द्वारा फेंकी गई गेंदों पर अभ्यास किया।
Also Read - पाकिस्तान में चल रहे क्रिकेट मैच के दौरान आतंकवादी हमला, हुई ताबड़तोड़ फायरिंग
इससे पहले भी महेंद्र सिंह धोनी रांची स्थित चेन्नई सुपर किंग्स के अभ्यास कैंप में जुड़े थे, और जमकर पसीना बहा रहे थे। लेकिन उस समय टीम का अभ्यास कैंप कोरोनावायरस के चलते बीच में रोक दिया गया था और आईपीएल 2020 भी अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था।
आईपीएल 2020 के नए शेड्यूल को लेकर अभी सभी मैचों की तारीखों का एलान नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हो सकता है। मुंबई इंडियंस पिछले वर्ष की विजेता टीम है, और चेन्नई रनर अप टीम।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS