Cyclone Fani: जानिए फोनी तूफान से प्रभावित लोगों के लिए कोहली-सहवाग समेत अन्य दिग्गजों ने क्या कहा

Cyclone Fani
फोनी तूफान ने शुक्रवार को ओडिशा में कहर बरपाया और राज्य के तटीय क्षेत्रों से लाखों लोगों को घर से बेघर होने के लिए मजबूर कर दिया। भारत में पांच साल में यह सबसे भयंकर तूफान में से एक है और फोनी तूफान का असर पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में भी महसूस किया गया।
फोनी तूफान की रफ्तार लगभग 175 किमी प्रति घंटे रही। इस भयंकर तूफान की वजह से हजारों पेड़ उखड़ गए और कई इमारतों की दीवारें गिर गईं। इस बीच भारतीय कप्तान विराट कोहली सहित कई वर्तमान और पूर्व क्रिकेटरों ने पीड़ितों के साथ एकजुटता दिखाते हुए उनकी सुरक्षा के लिए ट्वीट किया।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा कि फोनी तूफान से प्रभावित सभी लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं। सुरक्षित रहें। पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना। हमें इसे सहने की ताकत मिले। जय जगन्नाथ।
Praying for everyone affected by #CycloneFani. Stay safe #Odisha
— Virat Kohli (@imVkohli) May 3, 2019
Prayers for everyone's safety. May we have the strength to endure this. Jai Jagannnath 🙏🏼 #CycloneFani pic.twitter.com/QNedFWs6fV
— Virender Sehwag (@virendersehwag) May 3, 2019
Stay safe Odisha!
— Rohit Sharma (@ImRo45) May 3, 2019
Prayers are with you all Odisha 🙏🙏 #CycloneFani
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) May 3, 2019
बता दें कि राज्य में एनडीआरएफ, सेना, नौसेना और तटरक्षक बलों को बचाव कार्य में मदद के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है। जबकि कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, कई के मार्ग चक्रवात के प्रभाव के कारण बदल दिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रभावित राज्यों के साथ एकजुटता दिखाते हुए 1,000 करोड़ रुपये का राहत पैकेज जारी किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS