दानिश कनेरिया ने युवराज सिंह और हरभजन सिंह से पाकिस्तानी हिंदुओं के लिए मांगी मदद

दानिश कनेरिया ने युवराज सिंह और हरभजन सिंह से पाकिस्तानी हिंदुओं के लिए मांगी मदद
X
पाकिस्तान में भी कोरोना वायरस (Coronavirus In Pakistan) तेजी से बढ़ रहा है, जिसको लेकर कई कई पाकिस्तानी क्रिकेटर्स भी डोनेशन दे रहे हैं। अब दानिश कानेरिया (Danish Kaneria) ने भारतीय क्रिकेटर्स युवराज सिंह और हरभजन सिंह से पाकिस्तानी हिन्दुओं (Pakistani HIndus) के लिए मदद करने की गुहार लगाई है।

Coronavirus : दुनिया के कई बड़े देशों के साथ अब भारत में भी कोरोना वायरस (Coronavirus In India) संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़ती जा रही है। भारत में अब तक 2500 से अधिक लोगों को कोरोना संक्रमण अपनी जकड़ में ले चुका है, जबकि इस वायरस से 62 लोगों की जान जा चुकी है। भारतीय क्रिकेटर्स भी कोरोना वायरस के विरुद्ध लड़ाई में आर्थिक सहयोग दे रहे हैं।

सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा आदि कई क्रिकेटररों ने पीएम केयर्स फंड (PM Cares Fund) में अब तक लाखों रुपये डोनेट किए हैं। भारत के साथ पाकिस्तान में भी कोरोना वायरस (Coronavirus In Pakistan) तेजी से बढ़ रहा है, जिसको लेकर कई कई पाकिस्तानी क्रिकेटर्स भी डोनेशन दे रहे हैं। अब दानिश कानेरिया (Danish Kaneria) ने भारतीय क्रिकेटर्स युवराज सिंह और हरभजन सिंह से पाकिस्तानी हिंदुओं (Pakistani Hindus) के लिए मदद करने की गुहार लगाई है।

पाकिस्तानी अल्पसंख्यकों के लिए दानिश कनेरिया ने युवी और भज्जी से मांगी मदद

पिछले दिनों ऐसी खबरें आई थी कि पाकिस्तान में हिंदुओं को कई जगह मदद नहीं मिल रही थी। सिंध घाटी में तो हिन्दू और ईसाई धर्म के लोगों को खाना इसलिए नहीं दिया गया क्योंकि वो मुसलमान नहीं थे। पाकिस्तान का यह रवैया बेहद ही शर्मनाक था। भारतीय मूल के पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान में रह रहे माइनॉरिटी (Minority In Pakistan) की मदद को लेकर एक वीडियो बनाने का आग्रह किया है। इन लोगों को ऐसे में आपकी जरुरत है, जब कोरोना वायरस अपना कहर बरपा रहा है।

युवराज सिंह और हरभजन ने शाहिद अफरीदी के सपोर्ट में बनाई थी वीडियो

इससे पहले भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और हरभजन सिंह पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के सपोर्ट में वीडियो बनाकर भारतीय प्रशंसकों के निशाने पर आ गए थे। दरअसल दोनों खिलाडियों ने वीडियो में शाहिद अफरीदी द्वारा डोनेशन के कार्य को सराहते हुए लोगों से अपील की थी आप भी अपनी मदद शाहिद अफरीदी फाउंडेशन में डोनेशन दें। युवराज सिंह ने ट्रोल होने के बाद जवाब देते हुए कहा था कि मै इंडियन हूं और इंडियन रहूंगा। मै बस गरीब लोगों की मदद को कह रहा हूं, मै मानवता के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा।

Tags

Next Story