DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने मारी बाजी, मुंबई इंडियंस को दी 4 विकेट से मात

DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने मारी बाजी, मुंबई इंडियंस को दी 4 विकेट से मात
X
आईपीएल 2022 (IPL 2022) की शुरुआत हो चुकी है। आईपीएल में आज 2 मुकाबले खेले जाने थे। जिसमे दिन का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच खेला गया।

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) की शुरुआत हो चुकी है। आईपीएल में आज 2 मुकाबले खेले जाने थे। जिसमे दिन का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच खेला गया। जबकि दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB Vs PBKS) के बीच खेला जा रहा है। दिन के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम की शुरुआत बेहद अच्छी रही। मुंबई के शुरुआती बल्लेबाज ईशान और रोहित शर्मा ने टीम को बेहद शानदार शुरुआत दिलाई। इस दौरान ईशान किशन के बल्ले से 48 गेंदों में नाबाद 81 रनों की पारी खेली। जिसमे 2 छक्के और 11 चौके शामिल हैं। जबकि रोहित ने 32 गेंदों में 41 रनों का योगदान दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के दूसरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया है।

ऐसा रहा मुकाबले का हाल

मुंबई से मिले 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पहले दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत तो सही रही। लेकिन टीम को एक के बाद एक झटके लगते गए। दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 38 रन बनाए। जबकि कप्तान ऋषभ पंत 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसी बीच ललित यादव की तरफ से भी शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली। वह मैदान पर टिक कर बल्लेबाजी करते रहे। इस दौरान ललित ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 48 रन जड़ डाले। जिसमे 4 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। अगर अक्षर पटेल की बात करें तो उनके बल्ले से भी आज जलवा देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने 17 गेंदों में 38 रनों की खतरनाक बल्लेबाजी की। जिसमे उनके बल्ले से 3 छक्के और 2 चौके निकले।

Tags

Next Story