DC vs MI Prediction : दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस में इसका रहेगा पलड़ा भारी, संभावित प्लेइंग 11

आईपीएल 2020 में शनिवार को होने वाले डबल हेडर के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच जंग होगी। मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जो दिल्ली कैपिटल्स के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण मैच होने वाला है। दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए मैच जीतना बहुत जरुरी है, वहीं मुंबई इंडियंस आईपीएल 2020 की प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन चुकी है।
बतौर कप्तान कीरोन पोलार्ड शायद ही प्लेइंग 11 में कोई बदलाव करें, क्योंकि टीम यहां से अपनी कन्फर्म प्लेइंग 11 के साथ आगे बढ़कर किसी प्लेयर की चेन नहीं तोड़ना चाहेगी। हालांकि कप्तान सौरभ तिवारी के रूप में कोई बदलाव जरूर कर सकते हैं।
वहीं श्रेयस अय्यर चाहेंगे कि अपनी शुरूआती लय को वापस लाया जाए, क्योंकि टीम में शामिल शिमरॉन हेटमायर, रिषभ पंत आदि का कुछ खास खेल नहीं दिखा पाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए जरुरी है कि ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन का बल्ला चले। दिल्ली और मुंबई की बात करें तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आ रहा है।
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11 (संभावित) : शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत, शिमरोन हेटमायर, श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, एनरिच नॉर्टजे, आश्विन, कागिसो रबाडा, तुषार देशपांडे
मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11 (संभावित) : सौरभ तिवारी, क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS