IPL 2020 Final : दिल्ली कैपिटल्स बनेगी विजेता! मुंबई इंडियंस को हराने के लिए करेगी ये काम

IPL 2020 Final : दिल्ली कैपिटल्स बनेगी विजेता! मुंबई इंडियंस को हराने के लिए करेगी ये काम
X
IPL 2020 Final : मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की धार गेंदबाजी है, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज ऐसे हैं जो दोनों गेंदबाजों को छकाने का माद्दा रखते हैं। शिखर धवन, श्रेयस अय्यर और मार्कस स्टोइनिस ये तीन बल्लेबाज है, जो आईपीएल 2020 फाइनल में दिल्ली के सबसे फेवरेट बल्लेबाज रहेंगे। दिल्ली कैपिटल्स कल फाइनल में

IPL 2020 Final : आईपीएल 2020 का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल के इतिहास में पहला मौका है जब दिल्ली कैपिटल्स फाइनल खेलेगा, जबकि मुंबई इंडियंस का ये छठा आईपीएल फाइनल मुकाबला होने जा रहा है और मुंबई इंडियंस सिर्फ 1 बार आईपीएल फाइनल मुकाबला हारा है।

आईपीएल 2020 की बात करें तो मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स फाइनल से पहले 3 बार आमने सामने खेल चुकी है, और मुंबई इंडियंस ने हमेशा दिल्ली कैपिटल्स को मात दी है। लेकिन आईपीएल 2020 के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस को मात दे सकती है, आइए जानते हैं कैसे।

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज दे सकते हैं जसप्रीत बुमराह और बोल्ट को मात

बेशक मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की धार गेंदबाजी है, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज ऐसे हैं जो दोनों गेंदबाजों को छकाने का माद्दा रखते हैं। शिखर धवन, श्रेयस अय्यर और मार्कस स्टोइनिस ये तीन बल्लेबाज है, जो आईपीएल 2020 फाइनल में दिल्ली के सबसे फेवरेट बल्लेबाज रहेंगे। दिल्ली कैपिटल्स कल फाइनल में बिना किसी डर के बल्लेबाजी करेंगे, दिल्ली के प्लेयर्स को निडर होकर इन दोनों गेंदबाजों पर प्रहार करने के लिए कहा जा सकता है। अगर टीम की प्लानिंग सही रही तो मुंबई इंडियंस के अन्य गेंदबाज ज्यादा कुछ बिगाड़ नहीं सकते, क्योंकि इन दोनों गेंदबाजों की गैरमौजदगी में टीम ने हैदराबाद का एक भी विकेट नहीं चटकाया था।

मार्कस स्टोइनिस का आल राउंडर प्रदर्शन

आईपीएल 2020 के पहले मैच से लेकर अंतिम मैच तक मार्कस स्टोइनिस ने मैच विनिंग पारी खेली है, मार्कस स्टोइनिस ना सिर्फ बल्ले से बल्कि गेंद से भी प्रभावित कर रहे हैं। पिछले मैच में भी मार्कस स्टोइनिस ने 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए थे, और पहली बार दिल्ली को आईपीएल फाइनल में पहुंचाया था। आईपीएल फाइनल की बात करें तो मार्कस स्टोइनिस एक बार फिर शिखर धवन के साथ ओपनिंग करने आ सकते हैं।

रबाडा की गेंद, धवन का बल्ला दिलाएगा दिल्ली को आईपीएल 2020 टाइटल

कागिसो रबाडा दिल्ली के सबसे महत्वपूर्ण गेंदबाजों में है, वह शुरूआती ओवरों में विकेट चटकाने का दमखम रखते हैं। कागिसो रबाडा को रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन के विकेट के लिए प्लानिंग करेंगे, क्योंकि ईशान किशन मिडिल आर्डर में जमकर दिल्ली का खेल खराब कर सकते हैं। वहीं गेंदबाजी में उन्हें रविचंद्रन आश्विन का भी साथ मिलेगा, हालांकि अगर दिल्ली को दूसरी इनिंग में गेंदबाजी करनी पड़ी तो आश्विन के लिए मुश्किल हो सकती है।

Tags

Next Story