IPL 2020 : दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ राह हुई मुश्किल, मुंबई इंडियंस के हाथों 9 विकेट से हार के बाद हुआ ये असर

IPL 2020 : आईपीएल 2020 में शनिवार को मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स पर बड़ी जीत दर्ज की, मुंबई ने दिल्ली को 9 विकेट से मात दी। इतना ही नहीं मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने 111 के छोटे लक्ष्य को 34 गेंदें शेष रहते हुए हासिल कर लिया।
मुंबई के सलामी बल्लेबाजी ईशान किशन ने 47 गेंदों में नाबाद 72 रनों की शानदार पारी खेली, इससे पहले मुंबई इंडियंस के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी से कमाल किया और दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों को चारो खाने चित किया। दिल्ली कैपिटल्स की ये हार उसके लिए आईपीएल 2020 प्लेऑफ की राह मुश्किल कर गया है, क्योंकि टीम को रन रेट में काफी नुकसान हुआ है।
दिल्ली कैपिटल्स के पास अब आखिरी मौका
दिल्ली कैपिटल्स टीम के पास अब प्लेऑफ में पहुंचने का आखिर मौका बचा रहेगा, टीम का अंतिम मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ है। अगर दिल्ली कैपिटल्स आरसीबी के साथ मैच हारता है तो उसके प्लेऑफ 2020 क्वालीफाई के लिए रन रेट काफी महत्वपूर्ण हो जाएगा, और अन्य टीमों के प्रदर्शन पर उसकी दावेदारी बनेगी।
वहीं दिल्ली कैपिटल्स की ये बड़ी हार किंग्स 11 पंजाब, हैदराबाद, कोलकाता नाइट रीडर्स टीम के लिए खुशी की तरह होगी, क्योंकि दिल्ली की हार उनके लिए मौका बना गई है। अब सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाला मुकाबला महत्वपूर्ण हो गया है, अगर आरसीबी टीम मैच हारती है तो प्लेऑफ की जंग और भी पेचीदा हो जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS