दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक नहीं खेला IPL फाइनल, क्या इस बार रचेगी इतिहास

आईपीएल 2020 का आगाज होने ही वाला है, सभी टीमों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। आईपीएल 2020 का पहला मैच मुंबई इंडियंस टीम और चेन्नई सुपर किंग्स टीम के बीच होगा, जिसके लिए प्लेइंग 11 खिलाड़ियों की सूची भी टीम ने तैयार कर ली है। आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस टीम ने सर्वाधिक 4 बार खिताब जीता है, तो चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने 3 बार बाजी मारी है।
आईपीएल इतिहास में एक ऐसी टीम भी है, जिसने अभी तक खेले गए 12 सीजन में हिस्सा तो लिया है लेकिन एक भी फाइनल मुकाबला नहीं खेल सकी है। दिल्ली कैपिटल्स को छोड़ ऐसी कोई टीम नहीं है, जिसने आईपीएल के फाइनल तक जगह न बनाई हो। लेकिन आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स टीम इतिहास रच सकती है, क्योंकि टीम में कई नए क्रिकेटर्स शामिल हुए हैं और टीम सबसे मजबूत भी नजर आ रही है।
दिल्ली कैपिटल्स टीम की बल्लेबाजी
दिल्ली कैपिटल्स टीम की बल्लेबाजी यूनिट पर नजर दौड़ाएं तो पता चलता है कि इस टीम में बेहतर ओपनिंग जोड़ी के साथ मिडिल आर्डर भी कमाल का है। दिल्ली कैपिटल्स टीम में पृथ्वी शॉ और शिखर धवन के रूप में अच्छे ओपनिंग बैट्समैन मौजूद है, वहीं इसके बाद श्रेयस अय्यर के रूप में कप्तान और ऋषभ पंत जैसा विस्फोटक बल्लेबाज टीम के पास है। दिल्ली कैपिटल्स टीम में मिडिल आर्डर की बात करें तो हेटमायर, अजिंक्य रहाणे जो दिल्ली की तरफ से पहली बार खेलेंगे, मार्कस स्टोइनिस जैसे कमाल बल्लेबाज है।
दिल्ली कैपिटल्स स्पिन गेंदबाजी
दिल्ली कैपिटल्स टीम में इस बार स्पिन के जादूगर शामिल हुए हैं, जी हां किंग्स 11 पंजाब के पूर्व कप्तान रविचंद्रन आश्विन इस बार दिल्ली की जर्सी में कमाल दिखाते हुए नजर आएंगे। रविचंद्रन आश्विन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं, और उनका अनुभव दिल्ली की ताकत को जरूर बढ़ाएगा। वहीं अमित मिश्रा, अक्षर पटेल जैसे अनुभवी गेंदबाज भी टीम की ताकत बनेंगे।
Also Read - सौरव गांगुली ने UAE में लिया तैयारियों का जायजा, इस स्टेडियम का किया दौरा
दिल्ली कैपिटल्स तेज गेंदबाज
दिल्ली कैपिटल्स टीम में तेज और मीडियम पेसर की जोड़ी भी अच्छी नजर आ रही है। हाल ही में अर्जुन अवार्ड से नवाजे गए इशांत शर्मा दिल्ली टीम की तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे तो उनको कागिसो रबाडा के रूप में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का साथ मिलेगा। वहीं मोहित शर्मा और संदीप के रूप में टीम के पास वैकल्पिक गेंदबाज मौजूद है। कई एक्सपर्ट भी दिल्ली कैपिटल्स टीम को आईपीएल 2020 की विजेता के प्रेडिक्शन में नंबर 1 टीम बता चुके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS