IPL 2020 : सनराइजर्स हैदराबाद से हारने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की बढ़ी मुश्किलें, बाहर होने का भी बड़ा खतरा

IPL 2020 : सनराइजर्स हैदराबाद से हारने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की बढ़ी मुश्किलें, बाहर होने का भी बड़ा खतरा
X
IPL 2020 : अब दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए एक मुकाबले में जीत दर्ज करना बहुत जरुरी हो गया है, नहीं तो पहले दिन से अंक तालिका में ऊपर रहने वाली दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2020 की प्लेऑफ से बाहर भी होना पड़ सकता है।

आईपीएल 2020 में मंगलवार को पॉइंट टेबल में 7वें नंबर की सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने दूसरे नंबर की दिल्ली कैपिटल्स को बड़े अंतर से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। 219 रनों का पीछा करती हुई दिल्ली कैपिटल्स की बैटिंग आर्डर विफल रही और 131 रन पर पूरी टीम सिमट गई। मैच के पहले ओवर में ही शिखर धवन अपना विकेट गवां बैठे, इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर, शिमरॉन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस जैसे धुरंधर कुछ कमाल नहीं दिखा पाए।

हैदराबाद की इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स का पूरा समीकरण बिगड़ चुका है। दिल्ली कैपिटल्स की ये लगातार तीसरी हार है, और इसी के साथ टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की राह कठिन होती जा रही है। दिल्ली कैपिटल्स 12 मैचों में 14 अंक लिए हुए हैं, जबकि टीम को अगले दो मुकाबलों में विराट की कप्तानी वाली आरसीबी और मुंबई इंडियंस से खेलने हैं।

अब दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए एक मुकाबले में जीत दर्ज करना बहुत जरुरी हो गया है, नहीं तो पहले दिन से अंक तालिका में ऊपर रहने वाली दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2020 की प्लेऑफ से बाहर भी होना पड़ सकता है।

Also Read - जीतने वाली टीम प्लेऑफ का कटाएगी टिकट, देखिए विराट और पोलार्ड की प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन रिषभ पंत ने बनाए, उन्होंने 35 गेंदों में 36 रन बनाए। वहीं प्लेइंग 11 में जॉनी बेयरस्टो की जगह आए रिद्धिमान साहा को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। रिद्धिमान साहा ने 45 गेंदों में 47 रन बनाए।

Tags

Next Story