MS Dhoni के जन्मदिन पर डीजे ब्रावो का हेलीकाप्टर गाना, देखिए वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के सबसे सफल कप्तानों में एक महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को लेकर रोजाना ट्विटर ट्रेंड करने लगे हैं, क्योंकि एक हफ्ते बाद उनके चहेते क्रिकेटर धोनी का जन्मदिन (MS Dhoni Birthday) आने वाला है। 7 जुलाई को महेंद्र सिंह धोनी अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे, हालांकि मुश्किल लगता है कि धोनी जन्मदिन को लेकर कोई पोस्ट करने वाले हैं क्योंकि लॉकडाउन के बाद से उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई है।
लेकिन उनके चाहने वालों ने महेंद्र सिंह धोनी के बर्थडे को लेकर तैयारियां कर ली है, उन्हें में से एक है चेन्नई सुपर किंग्स में उनके साथी क्रिकेटर वेस्ट इंडीज के ड्वेन ब्रावो। डीजे ब्रावो नाम से मशहूर इस क्रिकेटर ने धोनी के जन्मदिन पर एक गाना रिलीज करने की तैयारी कर ली है।
एमएस धोनी के जन्मदिन पर वह हेलीकाप्टर गाना रिलीज (Dj Bravo Helicopter Song) करने वाले हैं, और इसका एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर किया। एमएस धोनी को लेकर बनाए गए गाने में डीजे ब्रावो ने उनके द्वारा जीती गई आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी, आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप का भी जिक्र किया है।
View this post on InstagramA post shared by Dwayne Bravo Aka Mr. Champion🏆 (@djbravo47) on
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS