एलिसे पेरी के पति से अलग होने के बाद ट्विटर पर भारतीय क्रिकेटर को लेकर बना मजाक! जानिए वजह

रविवार को एलिसे पेरी और मैट टूमुआ (ellyse perry and matt toomua) ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया। महिला क्रिकेटर एलिसे पेरी जब फरवरी में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट अवार्ड शो (ellyse perry award show) के दौरान आई थी, जहां वह अपनी शादी की रिंग पहने बिना ही पहुंची थी। उसी समय से एलिसे पेरी और उनके पति के बीच विवाद को लेकर चर्चा तेज हुई थी। दोनों ने जॉइंट स्टेटमेंट देकर आपसी सहमति से अलग होने की बात कबूली।
महिला क्रिकेटर एलिसे पेरी और उनके पति के लिए बेशक यह थोड़ा कठिन समय होगा, लेकिन इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के मजाक बनने लगे, इसमें से कई भारतीय क्रिकेटर मुरली विजय को लेकर थे।
एलिसे पेरी मुरली विजय के साथ डेट पर जाने को थी तैयार !
कुछ दिनों पहले भारतीय क्रिकेटर मुरली विजय ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलिसे पेरी के साथ डेट पर जाने की इच्छा जाहिर की थी, इसके बाद एलिसे पेरी ने भी हामी भरते हुए कहा था कि यदि मुरली विजय सारा बिल चुकाए तो वो मुरली विजय के साथ डिनर पर जाने को तैयार है।
#EllysePerry is single again...
— Pro. Balwan Dahiya (@TheLostGhostAV) July 26, 2020
Our boy Murali Vijay rn... pic.twitter.com/YsdFaHEZql
इसी को लेकर कई लोगों ने ट्विटर पर फनी ट्वीट किए, किसी ने कहा कि मुरली विजय इस खबर के बाद सबसे खुश है! तो किसी ने कहा कि अब मुरली विजय का रास्ता साफ हो गया है।
The most happiest person on earth right now..!🤣🤣#ellyseperry pic.twitter.com/dD0KNjWUMs
— one_sonu (@70intl_tons) July 26, 2020
After Ellyse Perry decided to separate from her husband Matt Toomua pic.twitter.com/BZcPDRgntY
— Jayu (@IndianSlumdog) July 27, 2020
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS