#ArrestYograjSingh: युवराज सिंह के पिता ने हिंदुओं को लेकर दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो, गिरफ्तार की मांग

#ArrestYograjSingh: युवराज सिंह के पिता ने हिंदुओं को लेकर दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो, गिरफ्तार की मांग
X
उन्होंने युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन में मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए हिंदुओं को गद्दार कहा है।

भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने किसान आंदोलन को सम्बोधित करते हुए हिंदुओं पर विवादित टिप्पणी की है। युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है। साल 2015 वर्ल्ड कप के समय जब युवराज को टीम में जगह नही मिली थी, तो धोनी को थप्पड़ मारने की बात कही थी। इसके अलावा एक बार पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भिखारी कहा था।

इस बार युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन में जा पहुंचे हैं जहां उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए बोले केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए हिंदुओं को गद्दार कहा है साथ ही महिलाओं पर भी अभद्र टिप्पणी की।


बता दें कि योगराज सिंह का ये विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे हैं। युवराज सिंह के पिता धोनी के साथ-साथ वर्तमान भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए भी विवादित बयान दे चुके हैं।

उन्होंने एक टी वी चैनल में कहा था कि 'मैं कहूंगा की धोनी और कोहली के अलावा सलेक्टर्स ने भी युवराज सिंह के साथ धोखा किया है। भारतीय सिलेक्टर मीटिंग में जाते थे और कहते थे कि युवराज सिंह को ड्रॉप करो। बहुत दुख होता है जब कोई पीठ पर छुरा घोंपता है।

Tags

Next Story