इस पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का एक्सीडेंट, बेटे संग बाइक से गिरने से हुए घायल

इस पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का एक्सीडेंट, बेटे संग बाइक से गिरने से हुए घायल
X
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) का बाइक से एक्सीडेंट हो गया। दरअसल जब ये हादसा हुआ उस वक्त उनका बेटा भी उनके साथ मौजूद था।

खेल। दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में गिने जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) का बाइक से एक्सीडेंट हो गया। दरअसल जब ये हादसा हुआ उस वक्त उनका बेटा भी उनके साथ मौजूद था। वे अपने बेटे जैकसन के साथ कहीं जा रहे थे तभी बाइक से गिर गए और वह करीब 15 मीटर तक घसिटते चले गए। हालांकि, हादसे में उन्हें गंभीर चोट नहीं आईं, बावजूद इसके उन्हें हल्की खरोंचे आई हैं। हादसे के बाद खुद इसकी जानकारी शेन वॉर्न ने दी है। उन्होंने बताया कि उन्हें हल्की खरोंचे आई हैं और काफी दर्द भी है। साथ ही उन्हें सुबह उठने पर काफी दर्द भी महसूस हो रहा है।

बता दें कि शेन वॉर्न इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वीला 8 दिसंबर से एशेज सीरीज में कमेंट्री करने वाले हैं। वॉर्न को दुनिया के महान स्पिनर्स में गिना जाता है। अपने करियर में उन्होंने 145 टेस्ट में 708 विकेट लिए थे। इस मामले में वो दूसरे जबकि उनसे पहले श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन हैं जिन्होंने 800 विकेट लिए हैं। वहीं 2007 में वॉर्न ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

वॉर्न का विवादों से पुराना नाता

क्रिकेट के अलावा शेन वॉर्न अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते थे। वह अक्सर अपनी लाइफस्टाइल और बयानबाजी को लेकर अक्सर विवादों में रहते थे। इनमें ड्रग्स, सेक्स स्कैंडल जैसे कई विवाद रहे हैं। उनके रंगीनमिजाज के कारण उनकी शादी लंबे समय तक नहीं टिक पाई और उनका तलाक हो गया। अपनी हकरतों के कारण उन्हें कई बार बैन से भी गुरजना पड़ा। इसी के चलते 1998 में पिच और मौसम के बारे में सटोरियों को जानकारी साझा करने को लेकर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने उन पर प्रतिबंध लगाया था। वहीं 20-13 में बिग बैश लीग के दौरान उन्होंने मार्लोन सैम्युअल्स के साथ गाली गलौच की थी जिस कारण उन्हें एक बार फिर प्रतिबंध से गुजरना पड़ा।

Tags

Next Story