ऑस्ट्रेलियाई पूर्व क्रिकेटर Dean Jones का निधन, IPL 2020 में कर रहे थे कमेंट्री

ऑस्ट्रेलियाई पूर्व क्रिकेटर Dean Jones का निधन, IPL 2020 में कर रहे थे कमेंट्री
X
Dean Jones : डीन जोंस की मौत हार्ट अटैक (heart attack) के कारण बताई जा रही है। 60 वर्षीय डीन जोंस क्रिकेट में बतौर कमेंटेटर नजर आते थे। डीन जोंस ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए 52 टेस्ट, 164 एकदिवसीय मैच खेले थे।

क्रिकेट जगत से दुखद खबर आ रही है, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस (dean jones cricketer) का गुरुवार को निधन हो गया। आउटलुक में छपी खबर के अनुसार फॉर्मर क्रिकेटर डीन जोंस का मुंबई में निधन (dean jones died) हो गया है।

डीन जोंस की मौत हार्ट अटैक (heart attack) के कारण बताई जा रही है। 60 वर्षीय डीन जोंस क्रिकेट में बतौर कमेंटेटर नजर आते थे। डीन जोंस ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए 52 टेस्ट, 164 एकदिवसीय मैच खेले थे।

IPL 2020 में कर रहे थे कमेंट्री

डीन जोंस आईपीएल 2020 में इंग्लिश कॉमेंटेटर पैनल में शामिल थे। डीन जोंस ने कल मुंबई बनाम केकेआर टीम के बीच हुए मुकाबले में कमेंट्री की थी। उनका जाना क्रिकेट जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

डीन जोंस क्रिकेट करियर

डीन जोंस अपने जमाने के शानदार क्रिकेटर्स में शामिल थे। डीन जोंस ने अपने 10 साल के क्रिकेट करियर में 52 टेस्ट मैच खेले, इसमें उन्होंने 48 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 3631 रन बनाए। डीन जोंस ने 164 वनडे मैचों में 6068 रन बनाए। डीन जोंस ने दोनों फॉर्मेट में कुल 18 शतक और 60 अर्धशतक जड़े थे।

Tags

Next Story