Coronavirus : MS Dhoni भी मदद को आगे आए, इन लोगों के लिए दिया डोनेशन

Coronavirus : कोरोना वायरस के विरुद्ध लड़ाई में अब कई अभिनेता और स्पोर्ट्स स्टार्स भी मदद आगे आए हैं, और अपनी क्षमता अनुसार भारत सरकार की मदद कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Ms Dhoni) का भी नाम जुड़ गया है। खबर है कि महेंद्र पुणे में डेली वेज लबोरेर्स (Daily Wage Laborers ) की मदद को आर्थिक सहायता देंगे। हालांकि इस बात की जानकारी खुद धोनी या किसी ऑफिसियल अकाउंट ने अभी तक नहीं दी, लेकिन मीडिया में खबरों ने आधार पर इस बात की चर्चा हो रही है कि धोनी ने एक लाख रुपये की राशि डोनेट की है।
देखा गया था कि कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में रोजाना कार्य करके अपना घर चलाने वालों के लिए समस्या उत्पन्न हो गई थी। इससे पहले भारतीय कप्तान एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथ जुड़कर आईपीएल की प्रैक्टिस में व्यस्त थे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण आईपीएल स्थगित और टीम की प्रैक्टिस रद्द हो गई थी।
पूर्व कप्तान और वर्तमान में बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी लॉकडाउन के दौरान समस्या झेल रहे गरीब परिवारों के लिए 50 लाख रुपये के चांवल दान किए थे, वहीं शिखर धवन ने भी वीडियो के जरिए बताया था कि उन्होंने नेशनल रिलीफ फण्ड में डोनेट किया है, धवन ने अन्य लोगों से भी क्षमता अनुसार डोनेट करने की अपील की थी।
भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus In India)
भारत में कोरोना वायरस के अब तक 700 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना वायरस ने चीन के बाद अमेरिका और इटली में सबसे अधिक हमला किया है, इसी को देखते हुए भारत में भी लॉकडाउन का फैसला लिया है। भारत में लॉकडाउन फिलहाल 15 अप्रैल तक के लिए लगाया गया है, जिसे स्थिति के अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है। जानकार कह चुके हैं कि कोरोना वायरस से बचने का सबसे कारगर उपाय सोशल डिस्टेंसिंग (दूरी बनाना) ही है, इसी को लेकर लॉकडाउन लगाया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS